17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अबू आजमी बोले-धोखेबाज पार्टी है कांग्रेस, अखिलेश न करें समर्थन में प्रचार

अखिलेश यादव को लिखा पत्र, कहा-अगर सपा कांग्रेस से गठबंधन करेगी तो वे बगावत करेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 27 Apr 2018, 6:37 PM IST

SP leader Abu Azami

लखनऊ. लगता है सपा और कांग्रेस में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव दोनों ने मिल कर चुनाव लड़ा था, लेकिन बूरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। अब कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वहां कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करने वाले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आजमी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें कांग्रेस के समर्थन में कर्नाटक में चुनाव प्रचार न करने की उनसे अपील की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अगर कांग्रेस से किसी भी तरह का सपा से गठबंधन होता है तो महराष्ट्र में होने वाले आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत करेंगे।

पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतरना होगा
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने पत्र में कांग्रेस को एक धोखेबाज पार्टी करार देते हुए लिखा है कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पिछले चुनावों में सपा के साथ धोखा किया था। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस अवसरवादी पार्टी और नरम हिंदुत्ववादी पार्टी है। इसलिए कांग्रेस से आने वाले चुनावों में गठबंधन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा है कि अगर सपा का कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो महाराष्ट्र में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मुझे पार्टी के फैसले के खिलाफ बगावत पर उतरना होगा।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे, उनका चुनावी कार्यक्रम एक-दो दिन में तय हो जाएगा। सपा प्रवक्ता ने कहा कि अभी अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

मुलायम ने भी उठाया था सवाल

बतादें कि इससे पहले मुलायम सिंह यादव भी कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल उठा चुके हैं। मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस की हैसियत दो सीटों की भी नहीं है। कांग्रेस को सपा-बसपा के गठबंधन में नहीं शामिल किया जाना चाहिए। मुलायम सिंह यादव ने सपा-बसपा के गठबंधन का समर्थन किया है।