scriptकांग्रेस का गठबंधन को रिटर्न गिफ्ट : प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर | State President Raj Babbar : Returns to Congress Alliance Gift | Patrika News
लखनऊ

कांग्रेस का गठबंधन को रिटर्न गिफ्ट : प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर

हमने गठबंधन के लिए महान दल से भी बात की थी

लखनऊMar 17, 2019 / 08:49 pm

Hariom Dwivedi

Lok Sabha Election

कांग्रेस का गठबंधन को रिटर्न गिफ्ट : प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर

ritesh singh

लखनऊ , यूपी में महागठबंधन में जगह न मिलने से लगातार अपनी रणनीति बदल रही कांग्रेस ने रविवार को एक और ऐलान किया है। कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि हम महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं। जिनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा वह सभी सीटें जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद नेता जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे।राज बब्बर ने कहा कि हमने गोंडा व पीलीभीत सीटें अपना दल (कृष्णा पटेल) को देने का फैसला किया है।
राज बब्बर ने बताया कि हमने गठबंधन के लिए महान दल से भी बात की थी। जिस पर उन्होंने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जितनी भी सीटें देंगे वह हमसे सहमत होंगे। वह विधानसभा चुनाव में भागीदारी चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में वह हमारे (कांग्रेस) सिंबल पर लड़ने को तैयार हैं।इसके अलावा, राज बब्बर ने बताया कि हम जन अधिकारी पार्टी (जेएपी) के साथ सात सीटों पर समझौता कर चुके हैं। इनमें से पांच पर जेएपी व दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के झंडों पर अब प्रियंका गांधी भी प्रियंका गांधी की फोटो वाले झंडे लगा रहे कांग्रेसी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो