scriptसुभासपा ने उत्तर प्रदेश की 39 सीटों से उतारे प्रत्याशी, लखनऊ से बब्बन राजभर को दिया टिकट | suheldev bhartiya samaj party candidate list loksabha election 2019 | Patrika News
लखनऊ

सुभासपा ने उत्तर प्रदेश की 39 सीटों से उतारे प्रत्याशी, लखनऊ से बब्बन राजभर को दिया टिकट

पार्टी से अलग होने के बाद सुभासपा ने उत्तर प्रदेश की 39 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की

लखनऊApr 16, 2019 / 12:15 pm

Karishma Lalwani

om prakash rajbhar

सुभासपा ने उत्तर प्रदेश की 39 सीटों से उतारे प्रत्याशी, लखनऊ से बब्बन राजभर को दिया टिकट

लखनऊ. भाजपा से सीट बंटवारे पर बात न बनने से क्षुब्ध सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी से अलग होने के बाद सुभासपा ने उत्तर प्रदेश की 39 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ सिद्धार्थ राजभर को टिकट दिया है। इसके अलावा धौरहरा से राममूर्ति उर्कवंशी, सीतापुर से सुनील उर्कवंशी, मोहनलालगंज (एससी) से विजय गोंड, रायबरेली से अभय पटेल, अमेठी से जितेंद्र सिंह, सुल्तानपुर से कैशिल्या राजभर, प्रतापगढ़ से विजय सिंह चौहान, बांदा से अनोखेलाल आरक, फतेहपुर से राजेश यादव, फूलपुर से उपेंद्र निषाद, इलाहाबदा से शिव कुमार प्रजापति, बाराबंकी (एससी) से विश्वनाथ प्रताप निराला, फैजाबाद से रमाकांत कश्यप, अम्बेडकर नगर से आरपी सिंह, कैसरगंज से कन्हैया धनगर पाल, श्रावस्ती से देव प्रकाश राजभर, गोंडा से शीला चौहान, डूमरियागंज से रामनिवास राजभर, बस्ती से विनोद राजभर, संतकबीरनगर से सतीश कुमार राजभर, महाराजगंज से मुरली मनोहर राजभर, गोरखपुर से राधेश्याम सिंह सैथवार, कुशीनगर से राजू राजभर और देवरिया से अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
राजनाथ सिंह के खिलाफ पूर्व बसपा विधायक

सुभासपा ने लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ पूर्व बसपा विधायक बब्बन राजभर को उतारा है। बांसगांव (एससी) से सुरेश राम, लालगंज (एससी) से दिलीप सरोज, आजमगढ़ से यशवंत सिंह, जौनपुर से बृजेश कुमार प्रजापति, मछलीनगर (एससी) से ममता बनवासी, घोसी से महेंद्र राजभर, सलेमपुर से राजाराम राजभर, बलिया से विनोद तिवारी, गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर, चंदौली से बैजनाथ राजभर, भदोही से राहुल बारी, मिर्जापुर से दरोगा बियार और राबर्टसगंज (एससी) से कैलाश नाथ कोल को टिकट दिया है।

Home / Lucknow / सुभासपा ने उत्तर प्रदेश की 39 सीटों से उतारे प्रत्याशी, लखनऊ से बब्बन राजभर को दिया टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो