8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुकन्या समृद्धि योजना में जुड़ा नया फीचर, 250 रुपये से खोलें खाता और घर बैठे ट्रांसफर करें पैसा, मिलेगा बड़ा फायदा

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) आर्थिक तंगी के कारण बेटी की शादी न करा पा रहे माता पिता के लिए वरदान है। यह योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। उत्तर प्रदेश में भी इस योजना के कई लाभार्थी हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 13 Jan 2021, 10:42 AM IST

सुकन्या समृद्धि योजना में जुड़ा नया फीचर, 250 रुपये से खोलें खाता और घर बैठे ट्रांसफर करें पैसा, मिलेगा बड़ा फायदा

सुकन्या समृद्धि योजना में जुड़ा नया फीचर, 250 रुपये से खोलें खाता और घर बैठे ट्रांसफर करें पैसा, मिलेगा बड़ा फायदा

लखनऊ. केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) आर्थिक तंगी के कारण बेटी की शादी न करा पा रहे माता पिता के लिए वरदान है। यह योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। उत्तर प्रदेश में भी इस योजना के कई लाभार्थी हैं। योजना के तहत खाता खोलने की सामान्य आयु सीमा बच्चे के जन्म की तारीख से 10 साल तक की होती है। योजना में सरकार की ओर से ब्याज भी दिया जाता है। वहीं अब इसमें नया फीचर जुड़ गया है, जिसके तहत आप खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह सुविधा पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिये उपलब्ध है।

किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं खाता

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आवेदक अपनी बेटी के नाम पर किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं।ब्याज की बात करें तो इस खाते में आपको 7.6 फीसदी की दर से ब्याज इस समय मिल रहा है। इसकी परिपक्वता अवधि 21 साल और निवेश अवधि 15 साल होती है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको 250 रुपये का निवेश करना जरूरी होता है।इसके अलावा इसमें आप अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं।

पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के लिए-

- आपको अपने सेविंग्स अकाउंट को पोस्ट पेमेंट बैंक के अकाउंट से जोड़ना होगा

- अब आपको डीओपी प्रोडक्ट में जाना होगा

- यहां सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को सलेक्ट करना होगा

- अब आपको एसएसवाई अकाउंट नंबर और डीओपी कस्टमर आईडी एंटर करना होगा

- अब आपको अपनी किस्त की अवधि और अमाउंट को सलेक्ट करें

- पेमेंट सक्सेफुल होने के बाद आपको नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिल जाएगी

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। इसके अलावा बच्ची और माता-पिता का कोई भी पहचान पत्र (पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) और जहां रह रहे हों उसका प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल) जमा कराना होगा।

ये भी पढ़ें: स्कूल जा रही तीन बहनें अचानक हुईं लापता, पड़ोस की लड़की भी हुई गायब, मानव तस्करी की आशंका

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर यूपी पहुंचा प्रेमी, लव जिहाद के नाम पर हुई पिटाई