scriptसुलतानपुर में अचानक दूल्हे और उसके परिवार को लड़कीवालों ने बना लिया बंदी, काफी गिड़गिड़ाने पर भी नहीं छोड़ा | Sultanpur Second Marriage Haliapur Police Station Jaraikala Village | Patrika News
लखनऊ

सुलतानपुर में अचानक दूल्हे और उसके परिवार को लड़कीवालों ने बना लिया बंदी, काफी गिड़गिड़ाने पर भी नहीं छोड़ा

सुलतानपुर जिले का मामलाफरेबी दूल्हा अब देगा हर्जा-खर्चाआठ लाख रुपए की वसूली का दबाव मंडप से हवालात पहुंचा फरेबी दूल्हा

लखनऊFeb 14, 2020 / 11:23 am

Mahendra Pratap

सुलतानपुर में अचानक दूल्हे और उसके परिवार को लड़कीवालों ने बना लिया बंदी, काफी गिड़गिड़ाने पर भी नहीं छोड़ा

सुलतानपुर में अचानक दूल्हे और उसके परिवार को लड़कीवालों ने बना लिया बंदी, काफी गिड़गिड़ाने पर भी नहीं छोड़ा

सुलतानपुर. फरेबी दूल्हा एक पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने के लिए मंडप में पहुंचा, लेकिन उसके अरमानों पर पानी फिर गया, ऐन वक्त पर रंग में भंग पड़ गया, जब पहली पत्नी अपने साथ पुलिस लेकर आई और दूल्हे की असिलयत सामने आई तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की पक्ष ने दूल्हे से हर्जा-खर्चा के रूप में आठ लाख रुपए की वसूली का दबाव भी बना है। दूल्हा और उसके दो परिजन गिरफ्त में हैं।
यह अजीबोगरीब मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के जरईकला गांव का है। जरईकला गांव की सरिता (काल्पनिक) की बारात गोण्डा जिले के उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के कोटिया गांव से आई थी। अंकित दूल्हा बनकर मंडप में आ चुका था। विवाह की रस्में चल रही थी। सात फेरे होने थे। इसी बीच पुलिस आ धमकी। पुलिस ने दूल्हे की पोल खोलते हुए बताया कि अंकित दूसरी शादी रचा रहा है, करीब दो साल पहले सिदार्थनगर जिले की स्वाति नाम की युवती वह शादी कर चुका है। स्वाती गर्भवती भी है। यह सुनकर लड़की के घरवालों के होश उड़ गए। फिर क्या था लड़की वालों ने दूल्हे और उसके घरवालों की खबर लेने शुरू कर दी।
शादी तोड़ते हुए लड़कीवालों ने कहा कि दूल्हा तब वापस जाएगा जब विवाह में खर्च हुए नौ लाख रुपए वापस करेगा। बहरहाल आठ लाख रुपए पर दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात कही जा रही है। अंकित सिंह और उसके दो परिजन गिरफ्त में हैं। लड़की पक्ष का कहना है कि अगर आठ लाख रुपए वापस न हुआ तो दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत कराते हुए हर्जा-खर्चा की वापसी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Home / Lucknow / सुलतानपुर में अचानक दूल्हे और उसके परिवार को लड़कीवालों ने बना लिया बंदी, काफी गिड़गिड़ाने पर भी नहीं छोड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो