लखनऊ. कोरोना संक्रमण के बाद बदलते हालातों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बार फिर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बहाल कर दिया है। ट्रेन संख्या 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 नवंबर से शनिवार और मंगलवार को न्यू जलपाईगुडी से सुबह 08.15 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन लखऊ, गोरखपुर, गोंडा, किशनगंज, कटिहार, खगडिया, रूसेरा घाट, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।