दिवाली के दिन अकेले लखनऊ में ही करोड़ों रुपए के पटाखे जला डाले। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का भी लोगों पर कोई असर नहीं दिखा। …………………….. पटाखा जलाने से फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के
बाद पाया काबू
लखनऊ. राजधानी के नाका क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पटाखा जलाने के दौरान एक
रॉकेट गोयल फैक्ट्री में जाकर गिर गया, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। इस फैक्ट्री में मोमबत्ती बनाने का काम होता है, इस वजह से आग बहुत तेजी से फैली। घटना बुधवार रात 10 बजे की है। लोग दिवाली की रात आतिशबाजी कर रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि उसने अपनी चपेट में पूरी बिल्डिंग को ले लिया। बिल्डिंग में रखे गैस सिलेंडर एक-एक करके फटने लगे जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।
कारखाना घनी आबादी के बीच एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में चल रहा था। बिल्डिंग दो मंजिला है, जिसमें ऊपर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर रहते थे। गनीमत यह रहा कि मजदूर दीपावली पर अपने घर चले गए थे, इसलिए कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। कारखाने में फायर फाइटिंग का भी इंतजाम नहीं था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि दीपावली होने की वजह से दमकल की गाडिय़ों को मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी भी हुई। आग से कितने का नुकसान हुई इसका पता नहीं चल सका है।