लखनऊ

सूर्यशक्ति का सन्देश, सूरज से समृद्ध बने उत्तर प्रदेश

ललित कला अकादमी अध्यक्ष ने किया सूर्यशक्ति का अनावरण, अकादमी को भी जल्द बनायेंगे सोलर आधारित

लखनऊAug 01, 2021 / 07:26 pm

Hariom Dwivedi

लखनऊ. ‘सूरज से समृद्ध उत्तर प्रदेश’ अभियान के अंतर्गत एक कलात्मक प्रतिमा ‘सूर्यशक्ति’ का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने कहा कि सूर्यशक्ति प्रतिमा का सन्देश लखनऊ समेत समस्त उत्तर प्रदेश को सौर ऊर्जा से रौशन करना और समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहाकि सौर ऊर्जा किफायती, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत है। हमें इसे अपना कर अपना लखनऊ ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और समृद्ध बनाने की जरूरत है। कहा कि जल्द ही लखनऊ स्थित अकादमी परिसर को भी सौर ऊर्जा से लैस किया जाएगा।
इतिहासकार और संस्कृति विशेषग्य रवि भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सोलर सिटी कार्यक्रम के लिए चुने गए 5 सांस्कृतिक शहरों की सूची में लखनऊ का नाम नहीं होना निराशाजनक है। यह शहर अवध की हज़ारों साल पुरानी सभ्यता संस्कति को आज भी अपनी भाषा, खानपान, पहनावा, तहजीब आदि में ज़िंदा रखे हुए है। ताज नगरी आगरा भी इस सूची से बाहर है, जो कि आश्चर्य पैदा करता है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि सोलर सिटी कार्यक्रम की घोषणा के एक साल बाद इसमें लखनऊ, आगरा जैसे संस्कृति के क्षेत्र में वैश्विक प्रतीक चिन्हों को भी सोलर सिटी सूची में शामिल करने की घोषणा की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें

25 साल तक मुफ्त चाहिए बिजली तो लगवाएं Solar Panel, मिल रही है भारी छूट, जानें- पूरी डिटेल

सौर ऊर्जा आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं तरक्की का स्रोत
अभियान के बारे में बताते हुए क्लाइमेट एजेंडा की निदेशक एकता शेखर ने कहा कि सूरज से समृद्ध अभियान राज्य सरकार और आम जनता को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि सूरज केवल प्राकृतिक रौशनी ही नहीं, असीमित विद्युत् ऊर्जा के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं तरक्की का स्रोत भी है। सूर्य आज दुनिया में समाज की शक्ति का प्रतीक है। कहाकि आज वही समाज अपने आप को शक्तिशाली कह सकता है जो अपने नागरिकों को सस्ती कीमत पर निर्बाध ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित कर सके. सौर ऊर्जा इसके लिए सबसे मुफीद विकल्प है।
यह भी पढ़ें

अब भूल जाइए बिजली के बिल की टेंशन, 24 घंटे चलाइए एसी, बाजार में आ गया नये तरह का एसी



Home / Lucknow / सूर्यशक्ति का सन्देश, सूरज से समृद्ध बने उत्तर प्रदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.