scriptयूपी में दस हजार और इंग्लिश मीडियम स्कूल चलायेगी यूपी सरकार | ten thousand more english medium schools will be opened in up | Patrika News
लखनऊ

यूपी में दस हजार और इंग्लिश मीडियम स्कूल चलायेगी यूपी सरकार

सूबे में दस हजार और इंग्लिश मीडियम स्कूलों को खोलने की तौयारी में है

लखनऊJan 19, 2019 / 01:51 pm

Karishma Lalwani

yogi

यूपी में दस हजार और इंग्लिश मीडियम स्कूल चलायेगी यूपी सरकार

लखनऊ. सूबे में दस हजार और इंग्लिश मीडियम स्कूलों को खोलने की तौयारी में है। योगी सरकार की इस नई पहल से निचले तबके के उन लोगों को फायदा होगा, जो अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में नहीं पढ़ा पाते हैं। विभाग ने अगले शैक्षिक सत्र से प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम से संचालित करने का फैसला किया है। वहीं जूनियर हाई स्कूलों में भी अंग्रेसजी माध्यम से स्कूल चलाए जाएंगे। यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने इसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर भेजे गए संदेश में की।
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा

अमुपमा जायसवाल ने अपने संदेश में कहा कि इस साल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा है। जहां 2017-18 में 1.54 लाख तो वहीं 2018-19 में 1.57 लाख बच्चों का नामांकन किया गया। इसी के साथ प्रदेश के सभी स्कूलों में टैबलेट और लैपटॉप दिए जाएंगे। इसी के साथ स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ढाई गुना ज्यादा बजट भी दिया गया है। 2017-18 में 200 करोड़ दिए गए थे, तो वहीं 2018-19 के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस धनराशि का इस्तेमाल फर्नीचर, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के लिए किया जाएगा।
योगी सरकार की शिक्षा के स्तर में इस तरह का बदलाव बड़ा कदम है। उनकी मंशा साफ है कि इससे निचले तबके के उन लोगों को भी फायदा मिले जो अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में नहीं पढ़ा पाते हैं। उत्तर प्रदेश में संचालित होने वाले अंग्रेजी माध्यम के दस हजार प्राथमिक विद्यालयों में आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी शिक्षा मिलेगी। इससे गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के बच्चों को फायदा मिलेगा।

Home / Lucknow / यूपी में दस हजार और इंग्लिश मीडियम स्कूल चलायेगी यूपी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो