scriptआज बारिश के साथ तेज हवाएं, मौसम में बढ़ी ठंड, ठिठुरन के लिए रहें तैयार | Todays whether in uttar Pradesh | Patrika News
लखनऊ

आज बारिश के साथ तेज हवाएं, मौसम में बढ़ी ठंड, ठिठुरन के लिए रहें तैयार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेजी से मौसम बदलेगा। जहां बारिश होगी वहां पर न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई जिलों में चमक व गरज के साथ बारिश होगी। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है

लखनऊDec 02, 2021 / 08:51 am

Prashant Mishra

alert.jpg
लखनऊ. ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। पिछले लगभग एक महीने से गुलाबी ठंड के मौसम ने हमें गर्मी से राहत दी थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड परेशान करने वाले रूप में महसूस होगी। लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार को मौसम में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। बारिश के साथ ठंडी हवाएं मौसम को बिगाड़ेंगी और पारा गिरेगा। गुलाबी ठंड के बाद अब कड़ाके की ठंड का मौसम शुरू होने वाला है।
कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेजी से मौसम बदलेगा। जहां बारिश होगी वहां पर न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई जिलों में चमक व गरज के साथ बारिश होगी। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है।
ठंड़ी हवा बढ़ाऐंगी ठंड

एक्सपर्ट्स का मानना है कि उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी से ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश तक पहुंचेंगे। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा गिरेगा जिससे कड़ाके की ठंड होगी। प्रबल संभावना है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश होगी। राजधानी लखनऊ की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी लखनऊ का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। गुलाबी ठंड से हम कड़ाके की ठंड की ओर बढ़ रहे हैं। ठंड के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में कोहरा भी महसूस किया जा रहा है। हालांकि कोहरा सिर्फ सुबह रात में परेशान करता है दिन में कोहरे से खास समस्या नहीं होती है।
हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण

हवा चलने से जहां एक और ठंड बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर प्रदूषण भी कम हुआ है। हवा चलने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण कम होने के परिणाम सामने आए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि अरब सागर में बने पश्चिमी विक्षोभ के दबाव की वजह से बारिश होगी। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Home / Lucknow / आज बारिश के साथ तेज हवाएं, मौसम में बढ़ी ठंड, ठिठुरन के लिए रहें तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो