scriptआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन से 285 और चार पहिया वाहन से 570 रुपए वसूला जाएगा टोल टैक्स | toll tax to be levied from 19 january on agra lucknow expressway | Patrika News
लखनऊ

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन से 285 और चार पहिया वाहन से 570 रुपए वसूला जाएगा टोल टैक्स

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल टेक्स की दरें तय कर दी गई हैं। दो पहिया वाहन के लिए 285 रुपए और कार के लिए 570 रुपए टोल टैक्स वसूला जाएगा।

लखनऊJan 16, 2018 / 05:39 pm

Mahendra Pratap

agra lucknow expressway

लखनऊ. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल टेक्स की दरें तय कर दी गई हैं। अलग-अलग वाहनों पर जो टोल टैक्स दिया जाएगा, टोल टैक्स की दरों में मार्च तक 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। टोल टैक्स की तय की हुई दरें लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 19 जनवरी दिन शुक्रवार की रात से लागू कर दी जाएंगी। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया है कि टोल टैक्स की दरों को किस प्रकार लागू किया जाए, इसका फैसला तय फॉर्मूला के हिसाब से किया गया है।

टोल टैक्स में केवल 25 फीसदी तक मिलेगी छूट

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहनों के लिए तय की गई टोल टैक्स की दरों पर मार्च तक 25 फीसदी तक की छूट का फैसला किया गया है। तय किए गए टोल टेक्स के बाद से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार, जीप या वैन आगरा ? से लखनऊ जाने पर या फिर लखनऊ से आगरा जाने पर एक तरफ से 570 रुपए का टोल टैक्स वसूला जाएगा।

हर वाहन के लिए अलग- आलग देना होगा टोल टेक्स

हर वाहन के लिए अलग टोल टेक्स की सीमा तय की गई है। एक जगह से दूसरी जगह पर जाने की बजाय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल करने वाले वाहनों से तय की गई दूरी के आधार पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सरकारी वाहनों, एम्बुलेंस, विशिष्ट व्यक्तियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति बिना टोल टैक्स दिए टोल से आगे जाता है तो वह व्यक्ति जहां उसआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को छोड़ेगा, वहां इंटरचेंज पर उससे बकाया टोल टैक्स वसूल लिया जाएगा। इसके लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो मुख्य टॉल प्लाजा और 7 इंटरचेंज हैं। इन इंटरचेंज पर यात्री चढ़-उतर भी सकते हैं।

दो पहिया वाहन वालों को देना होना भारी टोल टेक्स

अगर आप दो पहिया वाहन से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जा रहे हैं तो इस लिहाज से आपसे 50 प्रतिशत तक का टोल टैक्स वसूला जाएगा। यानी कि इनसे भारी मात्रा में टोल टेक्स की वसूली की जाएगी। इस हिसाब से आगरा से लखनऊ जाने वाले दो पहिया वाहन वालों से 285 रुपए की वसूली टोल टैक्स के रूप में की जाएगी।

बाद में बढ़ सकती हैं टोल टैक्स की दरें

मार्च तक दिए जाने वाले इस टोल टैक्स की दरें तय समय सीमा के बाद बढ़ाई जा सकती हैं। मार्च के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक वॉल्यूम के आधार पर दरें तय की जाएंगी। जितना ट्रैफिक के हिसाब से दरें होंगी ।

Home / Lucknow / आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन से 285 और चार पहिया वाहन से 570 रुपए वसूला जाएगा टोल टैक्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो