scriptप्रियंका गांधी के रोड शो पर ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, ये रही यातायात व्यवस्था | Traffic Route Diversion in Lucknow on Priyanka Gandhi Road Show | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका गांधी के रोड शो पर ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, ये रही यातायात व्यवस्था

राजधानी में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आने को लेकर यातायात नियमों में बदलाव किया गया है।
 

लखनऊFeb 11, 2019 / 12:54 pm

Neeraj Patel

Traffic Route Diversion in Lucknow on Priyanka Gandhi Road Show

प्रियंका गांधी के रोड शो पर ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, ये रही यातायात व्यवस्था

लखनऊ. राजधानी में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आने को लेकर यातायात के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही अमौसी एयरपोर्ट से 10 माल एवेन्यु स्थित कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय आगमन के दौरान डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार तय की गई है।

ये रही ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था

1. कानपुर रोड बाराबिरवा की ओर जाने वाले लोग शहीद पथ अमौसी मोड से आगे नहीं जा सकेंगे। उनको शहीद पथ होकर अपने स्थान पर जाना होगा।

2. अगर आप आलमबाग जाना चाहते हैं तो टेढ़ी पुलिया बस अड्डा तिराहा पार होने तक बाराबिरवा से आलमबाग की ओर नहीं जा सकेंगे। आलमबाग जाने के लिए आपको वीआइपी रोड / पारा थाना रोड होकर जाना होगा।

3. आलमबाग बस अड्डा पार करने पर नाका चौराहा/बांसमंडी चौराहे से आप चारबाग की ओर नहीं जा सकेंगे। चारबाग जाने के लिए आपकों गुरु गोविंद सिंह मार्ग राणा प्रताप तिराहा होकर जाना होगा।

4. मवैया तिराहा पहुंचने पर चारबाग स्टेशन से निकल कर बांसमंडी की ओर जाने वाला लोग रविन्द्रालय केकेसी होकर ही आगे जा पाएंगे।

5. बर्लिंगटन चौराहा पार होने तक केकेसी तिराहे से लोको चौराहा कैंट होकर जाना पड़ेगा।

6. रोड शो ओडियन सिनेमा (चर्च) तिराहा पार होने तक बर्लिंगटन चौराहे से लोग कैंट सदर ओवर ब्रिज व रॉयल होटल होकर जा सकेंगे।

7. ओडिएन सिनेमा (चर्च) तिराहा एवं नूर मंजिल तिराहा पार होने तक लोग कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से परिवर्तन चौक या लाटूश रोड, बॉसमंडी चौराहा होकर जाना होगा।

8. आप नूर मंजिल तिराहा पार होने तक रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंगटन चौराहा व सिसेंडी तिराहा होकर जा सकेंगे।

9. आप लालबाग चौराहा पार होने तक कैंपर रोड तिराहा से बाल्मीकि या निशात हॉस्पिटल होकर जा सकते हैं।

10. आप अगर कहीं हजरतगंज होते हुए जाने को सोच रहे हैं तो उस रास्ते से न जाएं नहीं तो आप ट्रैफिक में बुरी तरह से फस सकते हैं।

Home / Lucknow / प्रियंका गांधी के रोड शो पर ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, ये रही यातायात व्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो