scriptTriple talaq case:10 साल का इश्क, डेढ़ साल की शादी, अजीब है यह तीन तलाक की कहानी | Triple talaq case 10 year love story’s end on triple talaq | Patrika News
लखनऊ

Triple talaq case:10 साल का इश्क, डेढ़ साल की शादी, अजीब है यह तीन तलाक की कहानी

Triple talaq case: राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके में एक युवक ने 10 साल तक प्रेम संबंध के बाद अपनी प्रेमिका से निकाह किया, निकाह के डेढ़ साल बाद ही आरोपी युवक ने प्रेमिका को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के बाद लड़की को घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने इटौंजा थाने में पति व परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊMar 05, 2022 / 12:53 pm

Prashant Mishra

talaq.jpg
Triple talaq case: लखनऊ उत्तर प्रदेश में तीन तलाक के तमाम मामले देखने को मिले है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस तीन तलाक के मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। तीन तलाक के हर मामले के पीछे एक कहानी छिपी होती है। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना के एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मामले में भी महिला द्वारा तीन तलाक का आरोप लगाया गया है। इस कहानी में 10 साल का इशिक है। डेढ़ साल की शादी है। दहेज का लालच है जिसके बाद तीन तलाक है।
Triple talaq case: राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके में एक युवक ने 10 साल तक प्रेम संबंध के बाद अपनी प्रेमिका से निकाह किया, निकाह के डेढ़ साल बाद ही आरोपी युवक ने प्रेमिका को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के बाद लड़की को घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने इटौंजा थाने में पति व परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी

प्रभारी निरीक्षक इटौंजा ने बताया कि इलाके की आंशमा की मुलाकात 2010 में शाहजहांपुर के निवासी इरशाद से एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गया। 10 साल तक चले प्रेम संबंध के बाद दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले निकाह कर लिया। आंशमा ने पुलिस को बताया कि निकाह के कुछ दिनों तक तो सब ठीक था। लेकिन इसके बाद इरशाद दहेज की मांग करने लगा उसके घर वाले भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पती इरशाद, ससुर रहीसुद्दीन, ननंद गुलअफशा, जेठ गुड्डू व अन्य परिजन उसे मारते पीटते थे।
ये भी पढ़ें: toll tax rate: टोल प्लाजा पर करना होगा ज्यादा भुगतान, चुनाव बाद जारी होंगी नई दरें, महंगा होगा सफर

इससे परेशान होकर आसमा अपने घर वालों से कहकर कई बार दहेज की छोटी मोटी मांग पूरी की। सितंबर 2021 में ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख की मांग की गई जो पूरी नहीं हुई तो पति और ससुराल वालों ने आस्था को मारकर भगा दिया। जिसका मुकदमा भी पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया। एफआईआर होने के बाद वीडिता के ससुराल वालो ने समझौते का दबाव बनाया, इसके बाद महिला घर वापस आ गई। घर वापस आने पर आंशमा को पता चला कि उसके पति के संबंध किसी अन्य महिला से हो गए हैं। इसका विरोध किया तो पति ने फिर मारपीट के और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Home / Lucknow / Triple talaq case:10 साल का इश्क, डेढ़ साल की शादी, अजीब है यह तीन तलाक की कहानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो