scriptयातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी में फिर बड़ा बदलाव, बदली टोपी | unifrom will change of up police and UP Traffic Police | Patrika News
लखनऊ

यातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी में फिर बड़ा बदलाव, बदली टोपी

बीते दिनों यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी व आरक्षी को सफेद शर्ट के साथ नीली पैंट पहनने का आदेश हुआ था

लखनऊAug 23, 2019 / 12:26 pm

Ruchi Sharma

योगी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यहां होने जा रहे सबसे बड़ा बदलाव, इन लोगों की बदल जाएगी यह अहम चीज

योगी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यहां होने जा रहे सबसे बड़ा बदलाव, इन लोगों की बदल जाएगी यह अहम चीज,योगी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यहां होने जा रहे सबसे बड़ा बदलाव, इन लोगों की बदल जाएगी यह अहम चीज,योगी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यहां होने जा रहे सबसे बड़ा बदलाव, इन लोगों की बदल जाएगी यह अहम चीज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के यातायात पुलिसकर्मियों (UP Traffic Police) की वर्दी में एक बार फिर जल्द ही बदलाव दिखेगा। अब यातायात पुलिसकर्मी नीली रंग की टोपी पहनेंगे। बता दें कि बीते दिनों यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी व आरक्षी को सफेद शर्ट के साथ नीली पैंट पहनने का आदेश हुआ था, वहीं अब टोपी का रंग भी बदलेगा। जानकारी के मुताबिक यातायात निरीक्षक से लेकर सिपाही तक की वर्दी में बदलाव को लेकर मंथन किया जा रहा है। डीजीपी ओपी सिंह ने एडीजी कमल सक्सेना की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। जल्द निरीक्षक से लेकर सिपाही तक की वर्दी में एकरूपता होगी।
इन बातों पर हो रहा विचार

जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी में एकरूपता लाने के लिए गहनता से विचार किया जा रहा है। नीले पैंट के साथ सफेद बेल्ट व काले जूते की व्यवस्था किये जाने समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया जा रहा है। कमेटी की सिफारिशें मिलने पर डीजीपी के स्तर पर यातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव तय होगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में भी बदलाव किया गया था।
इतने बार बदली वर्दी

जानकारी हो कि बसपा सरकार ने 2007 में सत्ता में आने के बाद यातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव करते हुए उनकी पतलून और बैरेट कैप नीली करने के साथ सीटी डोरी और मोजे नीले कर दिए थे। उस समय विपक्ष में रही सपा ने मायावती सरकार पर यातायात पुलिस का बसपाकरण करने का आरोप लगाया था। फिर सपा सरकार आई तो उसने पुलिस की नीली पैंट को खाकी कर दिया। तर्क दिया गया कि यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पहनी की जाने वाली वर्दी निजी सुरक्षागार्डों से मिलती-जुलती होने के कारण भ्रम पैदा करती है। यातायात पुलिस उत्तर प्रदेश का अभिन्न अंग है ऐसे में वृहद तौर पर यातायात पुलिस की वर्दी और यूपी पुलिस से पूर्णतया भिन्न होना उचित नहीं है। दोनों शाखाओं में अधिक से अधिक समानता होनी चाहिए। जब भाजपा सत्ता में आई तो यातायात पुलिस की खाकी पैंट को फिर नीला कर दिया गया। इस तरह इतने बार वर्दी में बदलाव आया।

Home / Lucknow / यातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी में फिर बड़ा बदलाव, बदली टोपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो