scriptकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा विभागो की समीक्षा की और दिए आदेश | Union Minister Dharmendra Pradhan held meeting Education Departments | Patrika News
लखनऊ

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा विभागो की समीक्षा की और दिए आदेश

अग्निवीरों में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को भेजने के लिए कैंप लगाये जाये।

लखनऊJun 28, 2022 / 03:01 am

Ritesh Singh

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा विभागो की समीक्षा की और दिए आदेश

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा विभागो की समीक्षा की और दिए आदेश

भारत सरकार में शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सभाकक्ष में उत्तर प्रदेश की विभिन्न शिक्षा विभागों की समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अपने-अपने विभागों की प्रगति की जानकारी मंत्री को दी।
बैठक में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी। युवाओं के भविष्य के लिए रोजगारपरक कोर्स संचालित किये जाने पर जोर दिया गया। जिससे उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ रोजगार से भी जोड़ा जा सके। अग्निवीरों में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को भेजने के लिए कैंप लगाये जाये।
बैठक में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभागों की बैठक के कार्यों की चर्चा की गयी। जिसमें सभी को शिक्षा जोड़ा जाये इसके लिए बच्चों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर जोर दिया गया। शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ बच्चो के पोषण पर ध्यान दिया जाय। बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए स्कूलो में पौधारोपण कार्यक्रम संचालित किये जाय। शिक्षा में तकनीक का अधिक से अधिक जोर दिया जाय।
डिजिटल माध्यम से बच्चो को शिक्षा दी जाए। इसके लिए अधिक से अधिक शिक्षा परक कन्टेट तैयार किये जाये। इसके साथ ही भारत की आजादी में संघर्ष करने वाले नायकों पर निबंध, लेख, प्रतियोगिता आयोजित की जाय, जिससे बच्चों को भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले नायकों की जानकारी मिल सके।

Home / Lucknow / केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा विभागो की समीक्षा की और दिए आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो