script24 साल की ये युवती शादी का कार्ड देने पहुंची थी प्रियंका गांधी को, बदले में कांग्रेस से मिल गया टिकट, जानिए क्यों हुई मेहरबान | unknow facts about karishma thakur congress kanpur candidate | Patrika News
लखनऊ

24 साल की ये युवती शादी का कार्ड देने पहुंची थी प्रियंका गांधी को, बदले में कांग्रेस से मिल गया टिकट, जानिए क्यों हुई मेहरबान

करिश्मा ठाकुर को कानपुर जिले की गोविंदनगर सीट (Govindnagar Seat) से कांग्रेस ने मैदान में उतारा है

लखनऊSep 14, 2019 / 12:39 pm

Ruchi Sharma

24 साल की ये युवती शादी का कार्ड देने पहुंची थी प्रियंका गांधी को, बदले में कांग्रेस से मिल गया टिकट, जानिए क्यों हुई मेहरबान

24 साल की ये युवती शादी का कार्ड देने पहुंची थी प्रियंका गांधी को, बदले में कांग्रेस से मिल गया टिकट, जानिए क्यों हुई मेहरबान

लखनऊ. कांग्रेस (Congress) ने पांच सीटों पर शुक्रवार देर रात उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने इस बार कानपुर से सबसे युवा नेता को उम्मीदवार चुना है। कानपुर जिले की गोविंदनगर सीट (Govindnagar Seat) से कांग्रेस ने एनएसयूआई नेता करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। जिसकी उम्र 25 साल से एक दिन कम यानी 24 साल है। रविवार 15 सितंबर को वो 25 साल की जाएंगी जो चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र होती है। गौरतलब है कि 2017 में इस सीट से बीजेपी के सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज की थी। वो अब कानपुर से लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं।
जानिए कौन है करिश्मा ठाकुर

करिश्मा ठाकुर वर्तमान में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। करिश्मा ने 2013 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सचिव के पद पर जीत दर्ज की थी। उनके पिता यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं। वे लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि कामयाबी नहीं मिली। संयोग से करिश्मा ठाकुर के पति विपिन सिंह भी एनएसयूआई नेता हैं और वर्तमान में एनएसयूआई मुम्बई के अध्यक्ष हैं। दोनों की शादी इसी साल फरवरी में हुई है। फरवरी में जब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रही थीं उसी क्रम में करिश्मा ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और लगे हाथ अपनी शादी का कार्ड (निमंत्रण पत्र) भी प्रियंका को थमा दिया था।
गौरतलब है कि रामपुर, सहारनपुर की गंगोह, फिरोजाबाद की टूंडला, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, हमीरपुर और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन 12 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट सपा और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कब्जा था। वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों पर खुद जाकर सियासी नब्ज पकड़ रहे हैं।

Home / Lucknow / 24 साल की ये युवती शादी का कार्ड देने पहुंची थी प्रियंका गांधी को, बदले में कांग्रेस से मिल गया टिकट, जानिए क्यों हुई मेहरबान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो