बीएचयू परिसर के हेलीपैड में हुई वारदात जानकारी के मुताबिक सभी नाबालिग बच्चे चौबेपुर थाना क्षेत्र के हैं। सभी बच्चों की उम्र 11 से 14 वर्ष की है। इन्होंने वाराणसी के ही गंगापुर निवासी मुरारीलाल के ऊपर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी है कि दुष्कर्म की यह वारदात बीएचयू परिसर में स्थित हेलीपैड पर घटित हुई है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की है।
दो माह पूर्व की है दुष्कर्म की घटना अप्राकृतिक दुष्कर्म की यह घटना 2 माह पहले की है। आरोप है कि मुरारीलाल ने बीएचयू स्थित केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराने का प्रलोभन दिया और बीएचयू लेकर गया। एडमिशन का प्रलोभन देकर बच्चों से कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने परिवार को लोगों को बताया था कि उसकी केंद्रीय विद्यालय में जान पहचान है वो एडमिशन करवा देगा। इसी लालच में परिवार के लोगों ने बच्चों को आरोपी मुरारीलाल के साथ बीएचयू भेज दिया। घटना के बाद बच्चों ने इस मामले की जानकारी परिजनों को भी दी।
वाराणसी के लंका थाने में दर्ज हुआ केस मामले की जानकारी परिजनों को होने के बाद उन्होंने 21 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी। वाराणसी की लंका थाने की पुलिस ने मामले की जांच के बाद आप्रकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है