महोबा व औरैया में छह दिनों से एक भी नया केस नहीं-
यूपी में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 5,99,624 पहुंच गई है। वहीं अब तक 8642 लोग इससे अपनी जान गवां चुके हैं। महोबा व औरैया में छह दिनों से एक भी नया केस देखने को नहीं मिला। वहीं मथुरा, शामली, श्रावस्ती, हमीरपुर, बागपत, भदोही, अमरोहा, एटा, इटावा में बीते तीन-चार दिनों से एक भी नया केस नहीं मिला है। हर दिन औसतमन 20 से अधिक जिलों में कोई भी नया केस सामने नहीं आ रहा है। 28 जनवरी को 20 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला, वहीं इससे पूर्व 27 जनवरी को 42, 26 जनवरी को 16 व 25 जनवरी को 24 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला था। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 2,75,36,736 सैम्पल की जांच की जा चुकी है।