30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तरप्रदेश: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, उपमुख्यमंत्री के लिए ये तीन नाम लगभग तय, अमित शाह करेंगे घोषणा

बुधवार को विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह बुधवार को लखनऊ पहुँचेंगे। गुरुवार को अमित शाह की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस बार के मंत्रीमंडल में तीन उपमुख्यमंत्री होने की संभावना जतायी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 24 Mar 2022, 7:30 AM IST

आज नेता चुने जाएंगे योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री के लिए ये तीन नाम लगभग तय

आज नेता चुने जाएंगे योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री के लिए ये तीन नाम लगभग तय

Yogi's New Cabinet: शुक्रवार यानि 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसे लेकर गुरुवार यानि 24 मार्च को विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह बुधवार को लखनऊ पहुँचेंगे। अमित शाह की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत और यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम

योगी सरकार 1.0 में जहाँ दो उपमुख्यमंत्री थे वहीं इस बार के मंत्रीमंडल में तीन उपमुख्यमंत्री होने की संभावना जतायी जा रही है। इन तीन उपमुख्यमंत्री को लेकर जो नाम सबसे अधिक चर्चा में है वो हैं केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक।

यह भी पढ़ें: कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ के लिए जारी किया नोटिस, जानिए वजह

12 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है। इसके अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इकाना स्टेडियम और आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं स्टेडियम के आसपास एटीएस के कमांडो और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। समारोह स्थल से लेकर सभी प्रमुख मार्गों पर ड्रोन कैमरोें के जरिये निगरानी की जायेगी, जिससे कहीं यातायात का दबाव बढ़ने पर स्थिति को जल्द संभाला जा सके।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा- शपथग्रहण के बाद लोक संकल्प पत्र लागू करने का होगा काम

सज रही राजधानी

शपथ ग्रहण से पहले पूरे लखनऊ शहर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट से स्टेडियम तक शहीद पथ के 16 किलोमीटर लंबे हिस्से को युद्धस्तर पर सजाकर तैयार किया जा रहा है। शहीद पथ और इसकी सर्विस लेन पर 150 से अधिक वर्टिकल गार्डन बनाए गए हैं और 5,000 से अधिक फूलों के गमले लगाए गए हैं. सड़कों की मरम्मत की जा रही है, ग्रिलों को रंगा जा रहा है और पहले से बनाई गयी पेंटिंग और संदेशों को मिटाया जकर नया बनाया जा रहा है।