हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम योगी सरकार 1.0 में जहाँ दो उपमुख्यमंत्री थे वहीं इस बार के मंत्रीमंडल में तीन उपमुख्यमंत्री होने की संभावना जतायी जा रही है। इन तीन उपमुख्यमंत्री को लेकर जो नाम सबसे अधिक चर्चा में है वो हैं केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य और ब्रजेश पाठक।
यह भी पढ़ें
कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ के लिए जारी किया नोटिस, जानिए वजह
12 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है। इसके अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम इकाना स्टेडियम और आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं स्टेडियम के आसपास एटीएस के कमांडो और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। समारोह स्थल से लेकर सभी प्रमुख मार्गों पर ड्रोन कैमरोें के जरिये निगरानी की जायेगी, जिससे कहीं यातायात का दबाव बढ़ने पर स्थिति को जल्द संभाला जा सके।
यह भी पढ़ें