scriptदूरदर्शन से होगी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की पढ़ाई | UP BOARD 10th AND 12th classes on doordarshan | Patrika News
लखनऊ

दूरदर्शन से होगी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की पढ़ाई

प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्रों की पढ़ाई अब दूरदर्शन (Doordarshan) के जरिये पूरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विद्यालयों से खुलने से पहले तक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दूरदर्शन को चुना है

लखनऊAug 22, 2020 / 10:42 am

Karishma Lalwani

दूरदर्शन से होगी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की पढ़ाई

दूरदर्शन से होगी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की पढ़ाई

लखनऊ. प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्रों की पढ़ाई अब दूरदर्शन (Doordarshan) के जरिये पूरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विद्यालयों से खुलने से पहले तक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दूरदर्शन को चुना है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अराधना शुक्ला ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 को नियमित रखने के लिए एक जुलाई, 2020 से कक्षा 10 और 12 के पाठ्यक्रमों पर शैक्षणिक वीडियो बनाकर स्वयंप्रभा चैनल-22 पर प्रसारित कराए जा रहे हैं। हालांकि स्वयंप्रभा चैनल के डीटीएच, डिश टीवी और जियो टीवी ऐप पर ही उपलब्ध होने के कारण प्रदेश के दूर-दराज व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को शैक्षणिक वीडियो का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं- 10 और 12 का आनलाइन पठन पाठन दूरदर्शन पर कराने का निर्णय किया गया है।
वर्चुअल स्कूल की तरह होगा संचालन

पत्र के मुताबिक, माध्यमिक विद्यालयों का संचालन वर्चुअल स्कूल के रूप में किया जाएगा। कक्षा 9 से 11 की पढ़ाई के लिए शैक्षिक वीडियो भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयंप्रभा चैनल-22 पर प्रसारित कराया जाएगा। पत्र में ये भी कहा गया है कि दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयंप्रभा चैनल-22 पर प्रसारित शैक्षणिक वीडियो माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किए जाएंगे ताकि जो छात्र किन्हीं कारणों से दूरदर्शन एवं स्वयंप्रभा चैनलों पर प्रसारित वीडियो न देख पाएं, वे यूट्यूब पर ऑनलाइन अध्ययन कर उसका लाभ उठा सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो