scriptउपचुनावः लखनऊ कैंट से प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा के जुलूस के दौरान हुआ कुछ ऐसा | Up chunav BJP rally jams road for hours before nomination | Patrika News
लखनऊ

उपचुनावः लखनऊ कैंट से प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा के जुलूस के दौरान हुआ कुछ ऐसा

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए लगभग सभी प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

लखनऊSep 30, 2019 / 04:18 pm

Abhishek Gupta

Lucknow cantt by polls

Lucknow cantt by polls

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए लगभग सभी प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ की कैंट सीट पर भारतीय जनता पार्टी से सुरेश तिवारी ने पर्चा भरा। वहीं बहुजन समाज पार्टी के अरुण द्विवेदी, समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी व कांग्रेस की दिलप्रीत सिंह ने भी कलेक्ट्रेट आफिस पहुंच नामांकन दाखिल किया।
ये भी पढ़ें- हमीरपुर नतीजों के बाद 11 सीटों पर सभी दलों के प्रत्याशी घोषित, देखें सभी 40

ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन-

राजधानी की चर्चित सीट कही जाने वाली लखनऊ कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने बड़े धूम धड़ाके के साथ नामांकन किया। नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और ढोल-ताशों के साथ सभी कलेक्ट्रेट आफिस पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा आदि की मौजूदगी में सुरेश तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, इसी सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी भी कलेक्ट्रेट आफिस पर्चा दाखिल करने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- यूपी को मिलेंगे तीन और मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने दी मंजूरी, इन जिलों में होगा निर्माण

Road Jam
जुलूस के दौरन लगा तगड़ा जाम

भाजपा के जुलूस निकाले जाने के दौरान हजरतगंज, विधानसभा मार्ग पर खूब जाम लगा दिखा, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोड पर घंटों लगे जाम के कारण लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
निम्म देखें सभी सीटों पर सारे प्रत्याशियों की लिस्ट-

सहारनपुर गंगोह सीट
भाजपा- किरत सिंह
कांग्रेस – नौमान मसूद
सपा-चौधरी इंंद्रसेन

बहराइच की बलहा (सु.)
भाजपा- सरोज सोनकर
कांग्रेस – मन्नू देवी
सपा- किरण भारती
बसपा- रमेश चंद

अंबेडकर नगर की जलालपुर
भाजपा- राजेश सिंह
कांग्रेस – सुनील मिश्र
सपा- सुभाष राय
बसपा- राकेश पांडेय

प्रतापगढ़ सदर सीट-
कांग्रेस – नीरज त्रिपाठी
सपा- बृजेश वर्मा पटेल
बसपा-रणजीत सिंह पटेल

बाराबंकी की जैदपुर-
भाजपा- अंबरीष रावत
कांग्रेस – तनुज पुनिया
सपा- गौरव कुमार रावत
बसपा- अखिलेश अम्बेडकर

रामपुर सदर सीट-
भाजपा- भारत भूषण गुप्ता
कांग्रेस – अरशद अली खान
सपा- तंतीन फातिमा
बसपा- जुबैद मसूद खान

अलीगढ़ की इगलास-
भाजपा-राजकुमार सहयोगी
कांग्रेस -उमेश कुमार दिवाकर
बसपा- अभय कुमार
कानपुर की गोविंदनगर-
भाजपा- सुरेंद्र मैथानी
कांग्रेस – करिश्मा ठाकुर
सपा- सम्राट विकास
बसपा-देवी प्रसाद तिवारी

घोसी (मऊ)-
भाजपा- विजय राजभर
कांग्रेस -राजमंगल यादव
सपा- सुधाकर सिंह
बसपा-अब्दूल कय्यूम अंसारी

चित्रकूट मानिकपुर
भाजपा- आनंद शुक्ला
कांग्रेस – रंजना पांडेय
सपा- निर्भय सिंह पटेल
बसपा- राजनारायण

लखनऊ कैंट
भाजपा- सुरेश तिवारी
कांग्रेस – दिलप्रीत सिंह
सपा- मेजर आशीष चतुर्वेदी
बसपा- अरुण द्विवेदी

फिरोजाबाद की टुंडला (चुनाव तारीख ऐलान नहीं)
कांग्रेस -स्नेह लता
सपा- महाराज सिंह धनगर
बसपा- सुनील चित्तौर

Home / Lucknow / उपचुनावः लखनऊ कैंट से प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा के जुलूस के दौरान हुआ कुछ ऐसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो