scriptUPSRTC News : अब भगवा रंग में रंगेगी यूपी की बसें, होंगे बड़े बदलाव | UP CM Yogi Adityanath announced for bhagwa color upsrtc UP roadways bus on 25 sep Pt Deen Dayal Upadhyay Janm Shatabdi Samaroh | Patrika News
लखनऊ

UPSRTC News : अब भगवा रंग में रंगेगी यूपी की बसें, होंगे बड़े बदलाव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही उत्तर प्रदेश में भगवा रंग की UPSRTC  बसों को चलाने का आदेश दिया है।

लखनऊAug 29, 2017 / 12:52 pm

आकांक्षा सिंह

bus

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही उत्तर प्रदेश में भगवा रंग की बसों को चलाने का आदेश दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में यूपी रोडवेज UPSRTC की बसों के रंग को भगवा करने का निर्देश जारी कर दिए हैं। मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ इन भगवा रंग की बसों को पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय के जन्‍म शताब्दी के मौके पर यानि की 25 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बसों का कितना होगा किराया

उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन ऑफिस (UPSRTC) के प्रवक्‍ता अनवर अंजारके अनुसार इन अंत्‍योदय रोडवेज बसों का किराया अन्‍य बसों के मुकाबले 25 फीसदी कम होगा। इन बसों का निर्माण कानपुर स्थित वर्कशाप में किया जाएगा। इसके अन्तर्गत पहले चरण में उत्तर प्रदेश में 50 अंत्‍योदय बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी व प्रत्‍येक अंत्‍योदय बस में 48 सीट की होगी।

बस की खासियत

इन भगवा रंग की एक बस को बनाने में करीब 24 लाख रुपए की लागत आई है। इस बस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन बसों में यूरो फोन इंजन मॉडल का प्रयोग किया गया है। जिससे प्रदूषण का खतरा कम होगा।

इस बारे में रोडवेज कार्यशाला के एक अधिकारी के` मुताबिक अंत्योदय बस सेवा में शामिल सभी बसें भगवा और सफेद रंग में रंगी होंगी। बसों का डिजाइन और कलर लगभग फाइनल हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह यूरो फोर बसे है यह बसे बहुत ही आराम दायक है यह फर्राटा भरेगी तो काफी अच्छी दिखेगी।

जिसकी सरकार उस रंग की बसें

हमेशा से देखा गया है कि प्रदेश में जब भी नई सरकार बनी है तब तब बसों के रंग में बदलाव हुआ है। जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बानी तो बसों का रंग नीला कर दिया गया। फिर जब समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो बसों का हरा व लाल कर दिया गया। अब जब बीजेपी की सरकार आई है तो भगवा रंग में बसें नजर आने वाली हैं।

Home / Lucknow / UPSRTC News : अब भगवा रंग में रंगेगी यूपी की बसें, होंगे बड़े बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो