31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, घोषित हो स्टेट हेल्थ इमरजेंसी : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Apr 2021, 3:17 PM IST

ajay_lallu3.jpg

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अकर्मण्य सरकार कोर्ट के हस्तक्षेप एवं कांग्रेस पार्टी की मांग व चेतावनी के बाद ही हिलती डुलती नजर आती है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि यूपी में कोरोना संक्रमित मरीज एक-एक बेड और आक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यापक तौर पर कालाबाजारी हो रही है। वेंटीलेटर और जरूरी चिकित्सा के अभाव में असमय लोगों की जान जा रही है। बावजूद, मौत के मातम, चीखते-बिलखते परिवारीजन, चिताओं से उठते धुएं और संक्रमण की विभीषिका और हो रही मौतों को रोकने के लिए यूपी सरकार पूरी तरह गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, सरकार और सरकारी तन्त्र पूरी तरह बेपटरी हो चुका है। आज प्रदेश में हालात इस कदर खराब हैं कि स्टेट हेल्थ इमरजेंसी घोषित किये जाने की जरूरत है। अकर्मण्य सरकार कोर्ट के हस्तक्षेप एवं कांग्रेस पार्टी की मांग व चेतावनी के बाद ही हिलती डुलती नजर आती है। प्रदेश के मुखिया चुनाव प्रचार के बाद टीम-11 के साथ हेड लाइन मैनेजमेंट करते हुए नजर आते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी में सर्वाधिक मामलों में उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में राजधानी लखनऊ सहित गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जनपद शामिल है। जहां लखनऊ प्रदेश की राजधानी है वहीं गोरखपुर खुद मुख्यमंत्री का गृह जनपद है और वाराणसी प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र है। इन तीनों जनपदों में कोरोना महामारी की विकरालता और भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोजाना सैंकड़ों मौतें हो रही हैं, पिछले 10 दिनों में 15 हजार के लगभग मौतें दिल दहलाने वाला है। सब कुछ देखने के बाद भी सरकार अभी भी आंकड़ों को छिपाने और झूठी बयानबाजी पर अमादा है।

यह भी पढ़ें : यूपी में ऑक्सीजन नहीं मिलने से थम रही सांसें, हांफ रहे तीमारदार