scriptभय का माहौल बनाकर जहर बोने का काम रही भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू | up congress president ajay kumar lallu targets bjp government | Patrika News
लखनऊ

भय का माहौल बनाकर जहर बोने का काम रही भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर साधा निशाना…

लखनऊJul 24, 2021 / 05:37 pm

Hariom Dwivedi

up congress president ajay kumar lallu targets bjp government
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कुशीनगर के तमुकुहीराज से विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा देश व प्रदेश में भय का वातावरण बनाकर जहर बोने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के समय भी पेट्रोल, डीजल व आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम निरंतर सरकार द्वारा बढ़ाये जा रहे हैं। इससे आम जनमानस की कमर टूट गई है और लगातार मंहगाई आसमान छूती जा रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस जनविरोधी क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में लूट, हत्या, बलात्कार की बाढ़ है। आवाज उठाने वालों का सरकार उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस का बेहतर विकल्प है। 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Home / Lucknow / भय का माहौल बनाकर जहर बोने का काम रही भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो