scriptप्रसपा नेता समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, अजय लल्लू ने घोषित की जोनल कोआर्डिनेटर्स की लिस्ट | UP Congress Social Media Zonal Coordinator List | Patrika News
लखनऊ

प्रसपा नेता समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, अजय लल्लू ने घोषित की जोनल कोआर्डिनेटर्स की लिस्ट

– प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने घोषित की सोशल मीडिया विभाग जोनल कोआर्डिनेटर्स की लिस्ट

लखनऊAug 01, 2020 / 04:40 pm

Hariom Dwivedi

प्रसपा नेता समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, अजय लल्लू ने घोषित की जोनल कोआर्डिनेटर्स की लिस्ट

प्रसपा नेता समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, अजय लल्लू ने घोषित की जोनल कोआर्डिनेटर्स की लिस्ट

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र जनपद कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार यादव समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। इनमें धर्मेन्द्र सिंह, रिन्कू सिंह, नितीश कुमार सिंह, अरुण सिंह और विनय यादव आदि तमाम लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोशल मीडिया विभाग के जोनल कोआर्डिनेटर्स की लिस्ट घोषित कर दी है।
सोशल मीडिया जोनल कोआर्डिनेटर्स
मेरठ- कपिल पाल
मुरादाबाद- फाजिल हुसैन रहमान तुर्की एवं नितिन कुमार
लखनऊ- मोहम्मद फैसल खान, कमल सिंह, महेन्द्र सिंह एवं सौम्य बनर्जी
देवीपाटन- आदित्य ओझा
बस्ती- गोपाल पाण्डेय
फैजाबाद- संतोष कुमार सिंह एवं शैलेन्द्र पाण्डेय
गोरखपुर- संदीप शर्मा
आजमगढ़- शुभम सिंह राजपूत‘प्रिंस’
वाराणसी- आदर्श चौबे ‘बाबू’ एवं ओम प्रकाश राजभर
प्रयागराज- शुभम शुक्ला
चित्रकूट- मो. फैजनुल हक
झांसी- आकाश पराशर
आगरा- कौशल सिंह तोमर एवं शत्रुघ्न सिंह चौहान
अलीगढ़- मुदस्सिर खान

Home / Lucknow / प्रसपा नेता समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, अजय लल्लू ने घोषित की जोनल कोआर्डिनेटर्स की लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो