3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus in UP: कहां तक जाएगा कोरोना का ग्राफ, एक दिन में हुए 27426 संक्रमित, 103 की मौत

शुक्रवार को एक बार फिर यूपी में 27,426 नए कोरोना (Coronavirus new cases) के मामले सामने आए हैं, दो बीते दिन आए (22,439) मामलों से करीब पांच हजार ज्यादा हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 Apr 2021, 5:29 PM IST

Corona in UP

Corona in UP

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. Coronavirus in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ कितना ऊपर जाएगा, इस सवाल का जवाब ढूंढ पाना मुश्किल है। शुक्रवार को एक बार फिर यूपी में 27,426 नए कोरोना (Coronavirus new cases) के मामले सामने आए हैं, दो बीते दिन आए (22,439) मामलों से करीब पांच हजार ज्यादा हैं। 103 लोगों को मौत भी हो गई। अब तक संक्रमण से 9,583 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दिन प्रतिदिन यूं बढ़ती जा रही कोरोना की रफ्तार से सभी डरे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- UP weekend Lockdown: यूपी में वीकेंड लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा व क्या रहेगा बंद

लखनऊ में सर्वाधिक-

अब तक प्रदेश में कुल 3,78,14,182 टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें, तो अब तक 88,09,638 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। इनमे से 14,87,037 लोग अपनी दूसरी डोज भी ले चुके हैं। शुक्रवार को लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 6598 केस सामने आए। प्रयागराज में 1758 केस, वाराणसी में 2344 मामले, कानपुर में 1403 नए केस सामने आ हैं। लखनऊ में में ही सबसे ज्यादा 35 की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- कोरोना के अलावा किसी और बीमारी का इन अस्पतालों में नहीं होगा इलाज, हुआ है बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

औसतन मौतें भी बढ़ीं-

औसतन देखें तो प्रदेश में अप्रैल माह में प्रतिदिन करीब 44 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो रही है। इनमें सर्वाधिक 13 मौतें लखनऊ में हो रही है। शासन कमेटी गठित कर मौत के कारणों की पता लगा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया मौत का कारण फेफड़े में थक्का बनना व शरीर के विभिन्न अंगों का काम करना बंद कर देना बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश