लखनऊ. उप्र के नए डीजीपी मुकुल गोयल (UP DGP Mukul Goyal) ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने इस मौके पर अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि राज्य में क्राइम कंट्रोल करना पुलिस की जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों को जनता से जुड़कर उनसे दूरी कम करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को फील्ड में रहना चाहिए और सभी पुलिसकर्मियों का काम देखना चाहिए। नए डीजीपी ने कहा कि बिकरू कांड ठीक से हैंडल नहीं किया गया। यदि मामले को पुलिस गंभीरता से लेती तो इतना बड़ा कांड नहीं होता।