scriptUP चुनाव आयोग ने हटाए 3 जिलों में DM, SP, शिकायतों पर एक्शन | UP Election Commission removed DM, SP of district in up elections | Patrika News
लखनऊ

UP चुनाव आयोग ने हटाए 3 जिलों में DM, SP, शिकायतों पर एक्शन

UP Assembly Elections 2022 में चुनाव आयोग ने प्रदेश में कई जिलों के जिलाधिकारी और एसपी के ट्रान्सफर कर दिये हैं।

लखनऊJan 22, 2022 / 06:32 pm

Dinesh Mishra

ips.jpg
UP Assembly Elections 2022 में चुनाव आयोग भी तेजी से काम करता हुआ आगे बढ़ रहा है। जिसमें आज भारत निर्वाचन आयोग ने 3 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं 02 जिलों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया। जनपद फिरोजाबाद, बरेली, कानपुर नगर, के जिलाधिकारी स्थानान्तरित जनपद फिरोजाबाद एवं कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक हटाये गये।

भारत निर्वाचन आयोग ने उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रदेश के 03 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं 02 जनपदों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया है।
चुनाव आयोग ने कर दिया जिलों के अधिकारियों का ट्रान्सफर

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हटाये गये अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद जनपद के नये जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, बरेली जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी तथा कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जनपदों में फरोजाबाद एवं कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है, अब फिरोजाबाद जनपद के पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी एवं कौशम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा होंगे।
7 चरण में होगा चुनाव, 10 मार्च को रिज़ल्ट
यूपी में 7 चरण मे चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. जिसमें अभी लगभग सभी पार्टियों ने पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की है। जबकि कांग्रेस और भाजपा ने कई अन्य चरणों की कुछ सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है।
पहले चरण में कुल 58 सीट है। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 21 जनवरी इसकी लास्ट डेट नॉमिनेशन थी। अब 10 फरवरी को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में 55 सीट हैं। इसके लिए 21 जनवरी नोटिफिकेशन हो चुका है। 28 जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन की है। इसमें 14 फरवरी को मतदान होगा।

Home / Lucknow / UP चुनाव आयोग ने हटाए 3 जिलों में DM, SP, शिकायतों पर एक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो