scriptBJP और अखिलेश यादव के ऐसे प्रत्याशी जो 1 हजार से भी कम वोट से हारे या जीते | Up election results 2022 dozen candidates won less than thousand vote | Patrika News
लखनऊ

BJP और अखिलेश यादव के ऐसे प्रत्याशी जो 1 हजार से भी कम वोट से हारे या जीते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा को 255 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला है। जबकि सपा को 111 सीट मिली हैं। वहीं भाजपा के डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी सिराथु से जोरदार लड़े थे लेकिन वो अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्होने अपना दल और सपा की गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने 7 हज़ार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे प्रत्याशी जो अपने प्रतिद्वंदी से बहुत ही कम वोटों से जीते या यूं कहे की 1हज़ार से भी कम वोट से हारे हैं। यानि लड़ाई तगड़ी रही।

लखनऊMar 11, 2022 / 05:48 pm

Dinesh Mishra

Symbolic Photo to Show Voter in UP Assembly Elections 2022

Symbolic Photo to Show Voter in UP Assembly Elections 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिज़ल्ट के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि एक दर्जन प्रत्याशी ऐसे हैं, जो एक हजार वोटों से भी कम अंतर से हारे या जीते हैं। छह प्रत्याशी तो ऐसे हैं जो तीन सौ से भी कम वोटों से हारकर विधायक नहीं बन सके हैं। सबसे कम वोटों से भाजपा के अशोक को जीत हासिल हुई है। धामपुर सीट से उन्होंने मात्र 207 वोटों से सपा के नइमुल हसन को हराया है। वहीं आठ सीटे ऐसी हैं जहां जीत का मार्जिन एक लाख से ज्यादा है। भाजपा के साहिबाबाद के सुनील कु. शर्मा ने सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने 2 लाख 14 हजार 835 वोटों से जीत दर्ज की है।
यह भी पढे: BJP और SP के बीच ध्रुवीकरण की लड़ाई से भाजपा जीती? तो BSP अपनी इज्जत क्यों नहीं बचा पाई

2017 में ये आंकड़ा और भी कम

वहीं उत्तर प्रदेश के साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कम वोट अंतर से जीत-हार के आंकड़ों की तुलना पिछले 2017 के चुनाव से करें तो उसमें सिर्फ सात ऐसे प्रत्याशी थे जिन्होंने एक हजार से कम वोटों के अंतर से जीत-हार दर्ज की थी।
विधानसभा सीट, जीतने वाले प्रत्याशी, हारने वाले प्रत्याशी, वोट का अंतर

धामपुर भाजपा के अशोक कु राणा सपा के नइमुल हसन 203

कुर्सी भाजपा के सकेन्द्र प्रताप सपा के राकेश कुमार वर्मा 217
चांदपुर सपा के स्वामी ओमवेश भाजपा के कमलेश सैनी 234

नेहटौर भाजपा के ओमकुमार रालोद के मुंशीराम को 258

राम नगर सपा के फरीद महमूद किदवई भाजपा के शरद कुमार अवस्थी 261
इसौली सपा के मो ताहिर खान भाजपा के ओम प्रकाश पाण्डेय 269

बिलासपुर भाजपा के बलदेव सिंह औलख सपा के अमरजीत सिंह 307

नकुड़ भाजपा के मुकेश चौधरी सपा के धर्म सिंह सैनी 315
बड़ौत भाजपा के कृष्ण पाल मलिक रालोद के जयवीर 315

कटरा भाजपा के वीर विक्रम सिंह सपा के राजेश यादव 357

दिबियापुर सपा के प्रदीप कुमार यादव भाजपा के लखन सिंह राजपूत 473
मुरादाबाद नगर भाजपा के रीतेश कुमार गुप्ता सपा के मो यूसुफ अंसारी 782

जसराना सपा के सचिन यादव भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह 836

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो