scriptUP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस में हाईस्कूल पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल | up police recruitment 2022 10th passed candidates jobs in up police | Patrika News

UP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस में हाईस्कूल पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

locationलखनऊPublished: Jan 27, 2022 09:32:16 am

Submitted by:

lokesh verma

UP Police Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 10वीं पास कर चुके युवाओं के लिए रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 जनवरी से आरंभ कर दी है।

up_police_bharti.jpg
UP Police Recruitment 2022 : हाईस्कूल पास करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहना अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 10वीं पास कर चुके युवाओं के लिए रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कर्मशाला कर्मचारी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 जनवरी से आरंभ कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पहले 10वीं पास युवाओं के लिए 20 जनवरी से कर्मशाला कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला था। लेकिन, कुछ तकनीकी समस्या के चलते आवेदन प्रक्रिया टल गई थी। बोर्ड ने अब रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के कुल 120 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसको लेकर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आसान तरीके से खरीदें सस्ते फ्लैट, सरकारी योजना का उठाएं लाभ

UP Police Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु

अभ्यर्थी का रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल पास होना या आईटीआई पास होना अनिवार्य है। निकाले गए 120 पदों पर केवल 20 वर्ष से 28 वर्ष की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
UP Police Recruitment 2022 में चयन का आधार

अभ्यर्थी का रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी पद के आवेदनकर्ताओं को लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से चयनित किया जाएगा। अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी ऑफिशियल नोटिस देख कर ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बजट 2022-23 में यूपी के किसानों को मोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

UP Police Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

– आवेदन आरंभ – 27 जनवरी 2022

– आवेदन की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो