28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी ट्रेवल मार्ट 2018: 23 देशों के 67 टूर ऑपरेटर होंगे शामिल, ऐसे करेंगे सैलानियों को आकर्षित

आज सोमवार से राजधानी में 'यूपी ट्रेवल मार्ट' की आयोजन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 27 Aug 2018, 12:37 PM IST

lucknow

यूपी ट्रेवल मार्ट 2018: 23 देशों के 52 टूर ऑपरेटर होंगे शामिल, ऐसे करेंगे सैलानियों को आकर्षित

लखनऊ. आज सोमवार से राजधानी में 'यूपी ट्रेवल मार्ट' की आयोजन होगा। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ 'यूपी ट्रेवल मार्ट' उद्घाटन करके किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ साथ मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी शामिल हुए। 'यूपी ट्रेवल मार्ट' यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। ट्रेवल मार्ट ट्रेवल में इलाहाबाद कुंभ में पर्यटन बढ़ाने को लेकर फोकस किया गया। बृजभूमि, बुंदेलखंड और बौद्ध धर्म से जुड़े स्थानों को भी बढ़ावा पर दिया गया। इसमें 23 देशों के 67 टूर ऑपरेटर्स ट्रेवल मार्ट में शामिल हुए। भारत के 9 राज्यों से 19 टूर ऑपरेटर्स भी यूपी में पर्यटन बढ़ावे पर चर्चा की।

सैलानियों को आकर्षित करने का प्रयास
27 अगस्त से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय ट्रैवल मार्ट का मुख्य फोकस विदेशी सैलानियों को आकर्षित करना होगा। इस दौरान विदेशी टूर ऑपरेटरों को वाराणसी, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बुंदेलखंड और बौद्ध परिपथ सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया गया। ट्रैवल मार्ट में 23 देशों के 50 टूर ऑपरेअरों के साथ देश के 18 बड़े टूर ऑपरेटर भी आए। इस ट्रैवल मार्ट में अगले साल इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ की ब्रांडिग जमकर हुई। विदेशों से आने वाले टूर ऑपरेटरों को कुंभ के बारे में बताया। इस दौरान कुंभ में होने वाले विभन्न आयोजन व प्रयाग पहुंचने के तमाम विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।

यूपी की संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए इस प्रयास में उत्तर प्रदेश के पर्यटन के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक और अनूठी पहल है। यूपी ट्रैवल मार्ट 2018 में बायर्स और सेलर्स के मध्य 1725 बी2बी को भी सुनिश्चित किया गया है जो कि 27 व 29 अगस्त को सेलर्स के बूथ पर होंगी। विदेशी टूर आपरेटर्स को फैम (परिचात्मक भ्रमण) के माध्यम से राज्य के मनोहर क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। यूपी पर्यटन विभाग ने विदेशी टूर आपरेटर्स के लिये 3 विशेष तीन परिचात्मक भ्रमण के प्रोग्राम भी तैयार किये हैं, जिसे वे अपनी सुविधा व रूचि के अनुसार चुन सकतें हैं। ये फैम (परिचात्मक भ्रमण) बुंदेलखण्ड के मानसून की खूबसूरती, भगवान कृष्ण की बृज भूमि से जुड़ी कहानियां व उत्तर प्रदेश के बौद्ध धर्म से जुडे़ क्षेत्रों से विदेशी टूर आपरेटर्स का परिचय कराया।