scriptएक क्लिक पर देखें उपचुनाव वाली सीटों पर कौन था विधायक, सपा-बसपा, कांग्रेस ने किसे उतारा मैदान मेें | UP upchunav full details in one click | Patrika News
लखनऊ

एक क्लिक पर देखें उपचुनाव वाली सीटों पर कौन था विधायक, सपा-बसपा, कांग्रेस ने किसे उतारा मैदान मेें

निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब सभी दलों ने तैयारियों तेज कर दी हैं।

लखनऊSep 21, 2019 / 07:14 pm

Abhishek Gupta

UP upchunav

UP upchunav

लखनऊ. निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब सभी दलों ने तैयारियों तेज कर दी हैं। आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं अब कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान का इंतेजार है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी इस मामले में सबसे आगे हैं। जिन्होंने अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी भी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बाकी बची भारतीय जनता पार्टी जिसने अभी तक एक भी नाम सार्वजनिक नहीं किया। बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं वहां के जिले प्रभारियों ने भाजपा संगठन को रिपोर्ट सौंप दी है। आंकलन कर के जल्द ही उम्मीद्वारों का ऐलान भी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- शिवपाल को साथ लाने के लिए अखिलेश ने उठाया बहुत बड़ा कम, मुलायम के आदेश का किया पालन

वहीं दूसरे दलों की बात करें तो कांग्रेस ने 12 में से 10, बसपा ने 11 तो वहीं सपा ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। निम्न देखें कि जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं वहां से कौन विधायक था। व कांग्रेस, बसपा व सपा ने उन सीटों पर किन-किन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
– लखनऊ कैंट- यहां से रीता बहुगुणा जोशी भाजपा विधायक थीं। वह प्रयागराज से सांसद बनी हैं। उम्मीदवार- कांग्रेस से दिलप्रीत सिंह, बसपा से अरुण द्विवेदी

– अलीगढ़ की टूंडला सीट- यहां से एसपी बघेल भाजपा विधायक थे। वे आगरा से सांसद बने हैं। उम्मीदवार- कांग्रेस से स्नेह लता, सपा से महराज सिंह धनगर (चुनाव तारीख का ऐलान नहीं)
– चित्रकूट की मानिकपुर सीट – यहां से आरके सिंह पटेल भाजपा विधायक थे। वह चित्रकूट-बांदा से सांसद हैं।

उम्मीदवार- कांग्रेस से रंजना पांडेय, बसपा से राजनारायण

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव से यूपी सरकार ने छीनी उनकी luxury car, अब इससे सफर करेंगे नेताजी
– हमीरपुर सदर सीट- यहां से अशोक चंदेल भाजपा विधायक थे। जो अब कारावास में अपना जीवन बिता रहे हैं।

उम्मीदवार- भाजपा के युवराज सिंह, कांग्रेस से हरदीपक निषाद, समाजवादी पार्टी से मनोज कुमार प्रजापति, बसपा से नौशाद अली
– सहारनपुर की गंगोह सीट – यहां से भाजपा के प्रदीप चौधरी विधायक थे। प्रदीप चौधरी कैराना से सांसद बने।

उम्मीदवार- कांग्रेस से नौमान मसूद, सपा से चौधरी इंद्रसेन

– अंबेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा सीट – यहां से बसपा के रितेश पांडे विधायक थे। वह अंबेडकर नगर से ही सांसद बने।
उम्मीदवार- कांग्रेस से सुनील मिश्र

– प्रतापगढ़ सदर सीट- यहां से अपना दल (एस) के संगम लाल गुप्ता विधायक थे। वे प्रतापगढ़ से ही सांसद बने

उम्मीदवार- कांग्रेस से नीरज त्रिपाठी, बसपा से रणजीत सिंह पटेल
– बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट- यहां से उपेंद्र सिंह रावत भाजपा विधायक थे। वह बाराबंकी से ही सांसद बने।

उम्मीदवार- कांग्रेस से तनुज पुनिया

– रामपुर सदर सीट- यहां से आजम खां सपा विधायक थे। वह अब रामपुर से सांसद हैं।
उम्मीदवार – बसपा से जुबैर मसूद खान

– बहराइच की बलहा (सु.) सीट – यहां से अक्षयवर लाल गोंड भाजपा विधायक थे। वह अब बहराइच से सांसद हैं।

उम्मीदवार – बसपा से रमेश चंद, सपा से किरण भारती
– हाथरस की इगलास सीट – यहां से राजवीर सिंह दिलेर भाजपा विधायक थे। वह हाथरस से सांसद बने हैं।

उम्मीदवार – कांग्रेस से उमेश कुमार दिवाकर, बसपा से अभय कुमार

– कानपुर की गोविंदनगर सीट – यहां से सत्यदेव पचौरी भाजपा विधायक थे। वह कानपुर के सांसद बने हैं
उम्मीदवार – कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर, बसपा से देवी प्रसाद तिवारी

– घोसी (मऊ) – उम्मीदवार कांग्रेस से राजमंगल यादव, बसपा से अब्दुल कय्यूम अंसारी

Home / Lucknow / एक क्लिक पर देखें उपचुनाव वाली सीटों पर कौन था विधायक, सपा-बसपा, कांग्रेस ने किसे उतारा मैदान मेें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो