लखनऊ

‘कमल सहेली क्लब’ और ‘ग्राम सभा चौपाल’ दिलाएंगे भाजपा को जीत, साइलेंट वोटर्स को लुभाने के लिए भाजपा की नई रणनीति

UP Vidhansabha BJP Startegy Kamal Saheli Club and Gram Sabha Chaupal- विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chuanv) की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला वोट बैंक को साधने के लिए कमल सहेली क्लब की शुरुआत करने जा रही है। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए महिलाओं की किटी की तर्ज पर ‘कमल सहेली क्लब’ गठित किए जाएंगे।

लखनऊSep 17, 2021 / 04:28 pm

Karishma Lalwani

UP Vidhansabha BJP Startegy Kamal Saheli Club and Gram Sabha Chaupal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Vidhansabha BJP Startegy Kamal Saheli Club and Gram Sabha Chaupal. विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chuanv) की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला वोट बैंक को साधने के लिए कमल सहेली क्लब की शुरुआत करने जा रही है। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए महिलाओं की किटी की तर्ज पर ‘कमल सहेली क्लब’ गठित किए जाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं से संपर्क, संवाद और समन्वय की योजना बनाई है। पार्टी ने घोषणा की है कि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए किटी पार्टियों की तर्ज पर कमल सहेली क्लब शुरू किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘ग्राम सभा चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। हर निर्वाचन क्षेत्र में 500 से अधिक महिलाओं का एक क्लब बनाया जाएगा। इनमें कार्यक्रम का आयोजन होगा। कुछ एक्टिविटी कराई जाएगी और जो विजेता होगा उसे सम्मानित किया जाएगा। इसकी शुरुआत नवरात्र से हो सकती है।
यूपी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि इस तरह की योजना के पीछे पार्टी की मंशा शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को एकजुट करना और महिलाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाना है। यह महिला नेताओं को स्थानीय स्तर पर संपर्क बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं का ब्यौरा लिया जाएगा। उनसे ली गई जानकारियों को एकत्र किया जाएगा। महिला मोर्चा की टीम एक कप चाय पीने के लिए उनके घर जाएगी। इस तरह संबंधित महिलाओं साथ अपने संपर्क मजबूत बना पाएंगे।
कमल रंगोली और कपल मैराथन से जीतेंगे महिलाओं का दिल

नवरात्र से कमल सहेली क्लब और ग्राम सभा चौपाल की शुरुआत होने की संभावना जताई गई है। यूपी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमल सहेली क्लब बनाने के बाद जोनल स्तर पर ‘कपल मैराथन’ और ‘कमल रंगोली’ का आयोजन होगा। कमल सहेली में विवाहित जोड़े हिस्सा लेंगे। इसमें हर आयु की महिलाएं भाग ले सकती हैं।
फीडबैंक से वोट बैंक करेंगे पक्का

ग्राम सभा स्तर पर मोदी-योगी सरकार की विभिन्न लाभार्थी महिलाओं की चौपाल लगाई जाएगी। प्रदेश में करीब तीन करोड़ से अधिक महिला लाभार्थी है, पार्टी का प्रयास है कि चौपाल के जरिये महिलाओं को मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक लिया जाएगा और उनसे संवाद कर वोट बैंक भी पक्का किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: इस योजना में नौकरी जाने पर सरकार देती है भत्ता, औसक सैलरी का मिलता है 50 फीसदी हिस्सा

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने टिकट के लिए मांगे आवेदन, भरनी होगी 11 हजार रुपये की फीस

Home / Lucknow / ‘कमल सहेली क्लब’ और ‘ग्राम सभा चौपाल’ दिलाएंगे भाजपा को जीत, साइलेंट वोटर्स को लुभाने के लिए भाजपा की नई रणनीति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.