पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीते दो से तीन दिन, मध्य दिसंबर की तुलना में शुष्क रहे। दोपहर में गुनगुनी हवा के चलते सर्दियों से राहत मिली, लेकिन दिन के वक्त व शाम होते ही ठंड बढ़ी और लोग अपने-अपने घरों में रजाई के अंदर दुबक गए। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा। साल खत्म होने से पहले सर्द हवाएं तेज रफ्तार में चलेंगी और घन कोहरा पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 29, 30, 31 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।