script18 मंडलों की 18 खबरें जो आपको बताएंगी पूरे यूपी का का हाल | Uttar Pradesh 18 Mandal top news latest updates | Patrika News
लखनऊ

18 मंडलों की 18 खबरें जो आपको बताएंगी पूरे यूपी का का हाल

पत्रिका यूपी पर पढ़िए यूपी के 18 मंडलों की 18 प्रमुख खबरें, जो बनी रहीं सुर्खियां।

लखनऊFeb 25, 2021 / 08:19 am

नितिन श्रीवास्तव

18 मंडलों की 18 खबरें जो आपको बताएंगी पूरे यूपी का का हाल

18 मंडलों की 18 खबरें जो आपको बताएंगी पूरे यूपी का का हाल

लखनऊ. पत्रिका यूपी पर पढ़िए यूपी के 18 मंडलों की 18 प्रमुख खबरें, जो बनी रहीं सुर्खियां। पत्रिका डाट काम से जुड़िए। यूपी की हर खबर से अपडेट रहिए। पेश हैं अभी तक 18 मंडलों की 18 मुख्य खबरें।
अलीगढ़ मंडल
अलीगढ़: अलीगढ़ नुमाइश में आज धमाल मचाएंगे कैलाश खेर, औद्योगिक एंव कृषि प्रदर्शनी में सजेगी महफिल सजेगी, टिकट के लिए लोगों में मची मारामारी।

आगरा मंडल
आगरा: आर्मी भर्ती रैली, आगरा में सेना भर्ती में 25 और अभ्यर्थी रडार पर, दस्तावेज फर्जी होने का शक।
आजमगढ़ मंडल
आजमगढ़: दिव्यांग शिक्षक भर्ती पर जांच की आंच, कार्रवाई की जद में 15 शिक्षक, फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप।

प्रयागराज मंडल
लव जिहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित करेगी विहिप, मुहिम को गांव तक ले जाने की योजना।
कानपुर मंडल
उन्नाव: पीड़िता का कुशलक्षेम जानने कानपुर पहुंचे साक्षी महाराज, विपक्ष के नेताओं के प्रति फूटा गुस्सा, कहा- विपक्ष का धर्म है विरोध करना, मगर अब वह नीचता पर उतर आए।

गोरखपुर मंडल
गोरखपुर: गोरखपुर में पैरामेडिकल कालेज के डायरेक्टर दुष्कर्म में गिरफ्तार, शादी का झांसा दुष्कर्म करने और इसके बाद गर्भपात कराने का आरोप।
चित्रकूट मंडल
चित्रकूट: सुरक्षा गार्ड ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, पत्‍‌नी छोटे भाई के साथ मिली थी आपत्तिजनक हालत में, घटना को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस को बुलाया।

झांसी मंडल
ललितपुर: पैसेंजर ट्रेन चलने का रास्ता साफ, शुक्रवार से चलेगी ललितपुर-खजुराहो अनारक्षित ट्रेन, स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर और कैटरिंग इकाइयां होंगी शुरू।
देवीपाटन मंडल
गोंडा: 3.50 लाख छात्रों को नहीं मिला स्कूल बैग, थैला और पुराने बैग में किताब रखकर स्कूल जा रहे छात्र, धीमी गति से चल रही बैग वितरण प्रक्रिया।

अयोध्या मंडल
अयोध्या: नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या, रामलला के किये दर्शन, आज और कल नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में राममंदिर निर्माण समिति की बैठक प्रस्तावित, राममंदिर का नींव कार्य शुरू करने की तिथि तय।
बस्ती मंडल
बस्ती: बस्ती में दो दिन से लापता किशोर और किशोरी का कुआनो नदी में मिले शव, 16 और 17 वर्षीय लड़के-लड़की की लाश मिलने से फैली सनसनी।

बरेली मंडल
बरेली: चोरी-छिपे करोड़ों का सोना खपाते थे बरेली के दो सर्राफ, चार-पांच सालों में दोनों पार्टनरों ने की करोड़ों की कमाई, दिल्ली के करोलबाग क्षेत्र में डायरेक्टर ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) ने की कार्रवाई।
विंध्याचल मंडल
मिर्जापुर: सब्जी, फल या अनाज नहीं, केंचुआ और गोबर बेचकर मिर्जापुर के किसान कमा रहे हैं लाखों रुपये, वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का काम किया शुरू, कर रहे जबरदस्त कमाई।

मुरादाबाद मंडल
मुरादाबाद: सपा सांसद आजम खां को एक और झटका, यूपी सरकार ने रोकी लोकतंत्र सेनानी पेंशन, मुरादाबाद डीएम ने कहा कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के कारण शासन स्तर से लिया गया यह निर्णय।
मेरठ मंडल
बुलंदशहर: बुलंदशहर में आबकारी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर पकड़ी 50 लाख की शराब, चालक गिरफ्तार, कन्टेनर में मिली करीब 1100 पेटी अवैध शराब।

लखनऊ मंडल
लखनऊ: मुलायम की समधन अम्बी बिष्ट का होगा निलंबन, अनुशासनहीनता और काम में लापरवाही का आरोप, नगर आयुक्त ने शासन को भेजी संस्तुति।
वाराणसी मंडल
वाराणसी: आईपीएल की तरह विश्व फलक पर छाएगा संस्कृत क्रिकेट मैच, पीएमओ ने बटुकों के क्रिकेट मैच के बारे में मांगी जानकारी।

सहारनपुर मंडल
मुजफ्फरनगर: किसान आंदोलन पर बोले केंद्रीय मंत्री बालियान- सरकार कृषि कानूनों के लाभ समझाने में नाकाम रही, किसान कमजोर हैं और उन्हें सरकार से सुरक्षा की जरुरत।

Home / Lucknow / 18 मंडलों की 18 खबरें जो आपको बताएंगी पूरे यूपी का का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो