scriptफैशन शो में बच्चे उतरे मंच पर बजी तालियां | Uttar Pradesh Festival 2020 'eighth day | Patrika News
लखनऊ

फैशन शो में बच्चे उतरे मंच पर बजी तालियां

उत्तर प्रदेश महोत्सव 2020’ आठवां दिन

लखनऊDec 15, 2020 / 09:33 pm

Ritesh Singh

फैशन शो में बच्चे उतरे मंच पर बजी तालियां

फैशन शो में बच्चे उतरे मंच पर बजी तालियां

लखनऊ। सृजन फाउंडेशन द्वारा कथा मैदान, आशियाना में आयोजित किये जा रहे पांचवें ‘उत्तर प्रदेश महोत्सव 2020’ के आठवें दिन मंगलवार को अक्शीष एंटरटेनमेंट, हरदोई के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने नृत्य के विभिन्न स्वरूप पर प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। उसके पश्चात हिंदी फिल्म कोरोना लॉकडाउन का प्रोमोशन आयोजित किया गया।
अक्शीष एंटरटेनमेंट के फाउंडर प्रायूश ह्यूमन के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के फैशन शो से हुआ। किड्स मॉडल मे अधिराज सिंह और जूनियर माडल मे कनिष्का दत्त मंच पर आई तो तालियां बज उठी। उसके बाद सुलतान एंड ग्रुप तितलियां.., गीत पर तो भूमि गौरव ने छम्मा छम्मा…पर नृत्य किया। तेजस्वी ने पल्लू को छुपा के रखना.., नृत्य किया तो शुभांकर ने शायद गीत गया। रजत ने तू मेरा मै तेरा.., उसके बाद वैशाली डांस/मॉडल
सौरभ श्रीवास्तव, (मॉडल) प्रतिभासत्यप्रियं (मॉडल) सुल्तान (-सोलो डांस) के द्वारा तालियां बटोरी। यू जे स्कूल बालामाउ के तीन ग्रुप डान्स मे ओम टंडन, शिवानी मिश्रा ने नृत्य किया। इसके बाद नेहा सिंह, आदित्य, नीरज कश्यप, निखिल त्रिपाठी,बप्रियंका सिंह डांस की प्रस्तुतियां दी।
हिंदी फिल्म कोरोना लॉकडाउन की स्टोरी बॉलीवुड फिल्म एक्टर /राइटर / प्रोडूसर /सुनील रॉकी ने लिखी है। भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म कोरोना लॉकडाउन लखनऊ में मुख्य भूमिका में सुनील रॉकी (मेन लीड रोल में) ,डॉली गुप्ता,(लीड रोल मे्) विशाल सम्राट (विलेन की भूमिका में), रोशनी मिश्रा, डॉक्टर अनिल रस्तोगी, (चीफ मिनिस्टर की भूमिका में , डॉ दिनेश शर्मा, खुशबू सिंह,निशा सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश त्रिवेदी, राजीव कुमार,सक्सेना, संजय मिश्रा, योगेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष कपूर, आलोक राजा, अश्वनी जयसवाल,अनु गुप्ता,भव्य रजत सिंह,स्वाती यादव,कासिम अब्बास,सचिन दुबे,एल एन गौतम ,सीमा प्रजापति, राकेश नाग ,हरजीत सिंह,शक्ति मिश्रा,आर सी पाठक,शैलजा पांडे,शीला देवी, मोहम्मद सलाउद्दीन, नियाज अहमद, लव कुश यादव राकेश शर्मा,अनीश खान,योगेंद्र श्रीवास्तव,सविता चौधरी,पवन, सौम्या आदि का सम्मान स्टेज से किया गया।
अक्शीष एंटरटेनमेंट से प्रायुष ह्यूमन, नवल किशोर, रूबी सिंह, रेनू दत्त का सम्मान किया गया।

संस्था अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना ने बताया कि कल 16 दिसंबर को स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्था सचिव व डायरेक्टर स्नेहधरा वृद्धाश्रम अरुण प्रताप सिंह ने बताया सरकार द्वारा जारी आवश्यक गाइडलाइन का पूर्णतया पालन महोत्सव में किया जा रहा है। बिन मास्क एवम सैनिटाइजर के प्रवेश वर्जित है।

Home / Lucknow / फैशन शो में बच्चे उतरे मंच पर बजी तालियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो