2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: फर्जी नाम से 400 लोगों को दिया लोन, निलंबित

गोरखपुर जिला सहकारी बैंक की सिकरीगंज शाखा में 400 फर्जी लोगों के नाम पर तीन करोड़ रुपये का व्यावसायिक व व्यक्तिगत लोन जारी कर उसे हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक प्रबंधन ने इस मामले में जांच बैठाकर मुख्य आरोपित शाख प्रबंधक श्रीराम नाथ को निलंबित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 Dec 2021, 5:52 PM IST

Uttar Pradesh Top News

Uttar Pradesh Top News

फर्जी नाम से 400 लोगों को दिया लोन, निलंबित

गोरखपुर. गोरखपुर जिला सहकारी बैंक की सिकरीगंज शाखा में 400 फर्जी लोगों के नाम पर तीन करोड़ रुपये का व्यावसायिक व व्यक्तिगत लोन जारी कर उसे हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक प्रबंधन ने इस मामले में जांच बैठाकर मुख्य आरोपित शाख प्रबंधक श्रीराम नाथ को निलंबित कर दिया। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि बैंक में जमा जनता की गाढ़ी कमाई को हड़पने वाले तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीराम नाथ ने लोन देने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और कुछ दलालों की मिलीभगत से लगभग तीन करोड़ रुपये निकालकर उसे हड़प लिया। गोला क्षेत्र के रहने वाले आरोपित शाखा प्रबंधक ने फर्जीवाड़ा करने के लिए लोन के लिए किसी उच्चाधिकारी की स्वीकृति भी नहीं ली। सारे पदों की स्वीकृति हस्ताक्षर वह स्वयं कर लेता था।

पुलिस के हाथ लगा 55 लाख का नशीला पदार्थ

कानपुर. कानपुर की चकेरी पुलिस ने बुधवार देर शाम काजीखेड़ा लाल बंगला में छापेमारी कर 55 लाख के नशीले पदार्थ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कोकीन, चरस और गांजा बरामद किया गया। मौके पर गिरफ्तार हुए लोगों में दो महिलाओं समेत तीन लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि छापेमारी से पहले तीन आरोपित फरार हो गए। पुरुष आरोपित के पास से 250 डॉलर बरामद हुआ। डीसीपी का कहना है कि इस बिंदु पर जांच चल रही है। यह गिरफ्तारी चारबाग स्टेशन लखनऊ में विदेशी महिला के पर्स चोरी की घटना से भी जुड़ी है। मादक पदार्थ के धंधे की सूचना मिलने के साथ ही डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने एडीसीपी ईस्ट सोमेन्द्र मीणा और एसीपी कैंट मृगांक शेखर की टीम बनाकर लाल बंगला निवासी आरोपित राजेश जायसवाल के घर छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 250 अमेरिकी डॉलर बरामद किए।

मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत

बहराइच. कोहरे की धुंध के साथ ग्रामीणांचल में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा मवेशी राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। गुरुवार को एक बाइक सवार मार्ग पर खड़े मवेशी से टकरा गया, जिससे युवक की मौत हो गई। मोतीपुर थाने के मनगौढ़िया निवासी 28 वर्षीय विकास सिंह पुत्र विनोद सिंह बाइक से खरीदारी करने मिहींपुरवा बाजार गए थे। जहां से रात करीब 8:30 बजे वे सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच नैनिहा मंडी के करीब जंगल से गुजरते समय सड़क पर निराश्रित मवेशी के आ जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे युवक को काफी चोटें आईं। मौके पर पहुंचे मनगौढ़िया के पूर्व प्रधान विजय सिंह ने युवक को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।