scriptयूपी के कई जिलों को भिगा रही बारिश, अगले तीन दिन मौसम होगा बहुत खतरनाक | Weather Update IMD Rain Alert for three days in UP | Patrika News
लखनऊ

यूपी के कई जिलों को भिगा रही बारिश, अगले तीन दिन मौसम होगा बहुत खतरनाक

Weather Update मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरसात के चलते प्रदेश की राजधानी सहित अन्य जिलों में तापमान में कमी दर्ज की गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में स्नोफॉस के चलते मौसम में गलन हो रही है। ठंड़ी हवाओं ने मौसम का हाल बिगाड़ रखा है। अनुमान है कि जनवरी के बाद मौसम में कुछ राहत महसूस की जा सकती है। फिलहाल प्रदेश क मौसम खराब ही रहने वाला है। जनवरी के बाद भी अगर बारिश हुई तो ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

लखनऊJan 22, 2022 / 01:18 pm

Prashant Mishra

mousam.jpg
Weather Update प्रदेश में कड़ाके की ठंड व बरसात ने मौसम का हाल बिगाड़ रखा है। रविवार को सुबह से ही बरसात हो रही है। बरसात, स्नोफॉल व ठंढ़ी हवाओं ने प्रदेश की राजधानी सहित पूरे प्रदेश में तापमान को गिरा दिया है। ठंड के चलते मौसम में गलन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी जनवरी माह में ठंड से मौसम को राहत नही मिलने वाली है। आने वाले दस दिनों में मौसम अभी और खराब होगा और ठंड बढ़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात होगी जिससे ठंड भी बढ़ेगी। वहीं सोमवार को भी बारिश की संभावनाएं हैं। ऐसे में लोगो को सतर्क रहने की जरूरत है।
ये है अनुमान

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरसात के चलते प्रदेश की राजधानी सहित अन्य जिलों में तापमान में कमी दर्ज की गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में स्नोफॉस के चलते मौसम में गलन हो रही है। ठंड़ी हवाओं ने मौसम का हाल बिगाड़ रखा है। अनुमान है कि जनवरी के बाद मौसम में कुछ राहत महसूस की जा सकती है। फिलहाल प्रदेश क मौसम खराब ही रहने वाला है। जनवरी के बाद भी अगर बारिश हुई तो ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
प्रदेश के कई ज़िलों में अति शीत लहर

प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर अभी जारी रहेगी। यहा शीत लहर 48 घंटे चल सकती है। शीत लहर के बाज बरशात के आसार भी हैं। प्रदेश के कई जिलों में मौसम अधिक खराब रहने के संभावनाएं है। ऐसे में इन जिलों के लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
ये हैं अधिक प्रभावित ज़िले

लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुरखीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, *सुलतानपुर,* बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, हापुड़

Home / Lucknow / यूपी के कई जिलों को भिगा रही बारिश, अगले तीन दिन मौसम होगा बहुत खतरनाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो