scriptआखिर भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ क्यों नहीं आए स्वतंत्र देव, पढिय़े इस खबर में | Why Swatantra Dev not came State BJP office after being president | Patrika News
लखनऊ

आखिर भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ क्यों नहीं आए स्वतंत्र देव, पढिय़े इस खबर में

19 को होगा लखनऊ में स्वागत

लखनऊJul 17, 2019 / 04:59 pm

Anil Ankur

up news

जब मुन्ना बजरंगी का नाम सुनते ही यूपी के नये बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की बोलती हो गई थी बंद

लखनऊ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आखिर लखनऊ प्रदेश कार्यालय क्यों नहीं आए। यह चर्चा का विषय बन गया है। क्या ग्रहण पडऩे के बाद नए दफ्तर में बैठने का यह सही समय नहीं था। क्या स्वतंत्र इस पद से खुश नहीं हैं। इन तमाम कयासों को पार्टी प्रवक्ता ने उस वक्त खत्म कर दिया जब यह बताया गया कि स्वतंत्र 19 को लखनऊ आएंगे और उस दिन सीधे पार्टी कार्यालय जाएंगे.
स्वतंत्र देव सिंह 19 जुलाई को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह 19 जुलाई को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह जी पहली बार पार्टी प्रदेश मुख्यालय आ रहे है। श्री सिंह 19 जुलाई को दोपहर 02 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से दोपहर 03 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पहुंचेंगे।
स्वागत के लिए जोश से सराबोर

सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र देव सिंह जी के प्रथम पार्टी मुख्यालय आगमन पर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष की अगवानी करने और उनके स्वागत के लिए उत्सुक व तैयार है। कार्यकर्ता अपने नये अध्यक्ष के स्वागत के लिए जोश से सराबोर है और भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे है।
बनारस से लौटे बीजेपी के नए बॉस, कांग्रेस की प्रियंका ऐसे देंगी मॉथ

शह माथ में कौन बाजी मारता है, यह देखना होगा

भारतीय जनता पार्टी ने परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वह बनारस से बुधवार को लखनऊ आए। पिछड़ों को साधने के लिए भाजपा की यह महती चाल को माथ देने के लिए कांग्रेस की प्रियंका ने भी प्लान तैयार कर लिया है। शह माथ में कौन बाजी मारता है, यह देखना होगा।
पिछड़ों को जोडऩे की भाजपा की कवायद

भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2022 को देखकर प्रदेश अध्यक्ष बदला है। यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं। मौजूदा समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगड़ी जाति के हैं और निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय भी अगड़ी जाति के थे। ऐसे में संगठन को एक मजबूत पिछड़े जाति के नेता की तलाश थी। 2017 के चुनाव के पहले भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को इसीलिए अध्यक्ष बनाया था और अब मिशन 2022 के लिए स्वतंत्रदेव सिंह को चुना है।
विधानसभा सत्र में सम्मान पाने के बाद पद से देेगे इस्तीफा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्रदेव सिंह जल्द ही मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। बताया जाता है कि वह विधानसभा सत्र में इस बार शामिल होंगे वहां उनका सम्मान किया जाएगा। इसके बाद वह इस्तीफा देंगे। कहा जाता है कि भाजपा में एक पद एक व्यक्ति का फार्मूला पूरी तौर से लागू किया जाता है और इसीलिए अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द नाथ पांडेय को इसीलिए इस पद से हटाया जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वह केन्द्र सरकार में मंत्री बनाए गए थे।

Home / Lucknow / आखिर भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ क्यों नहीं आए स्वतंत्र देव, पढिय़े इस खबर में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो