scriptमुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में तकलीफ | wife of mulayam singh yadav admitted to hospital | Patrika News
लखनऊ

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में तकलीफ

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना सिंह की तबियत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती किया गया है

लखनऊJul 06, 2020 / 05:20 pm

Karishma Lalwani

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में तकलीफ

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में तकलीफ

लखनऊ. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना सिंह की तबियत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती किया गया है। उन्हें पेट दर्द और हल्के बुखार की शिकायत पर भर्ती किया गया है। साधना सिंह को सांस लेने की भी शिकायत है। इस बारे में मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब साधना सिंह को होल्डिंग एरिया में भर्ती किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुलायम सिंह यादव की पत्नी का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। उनको ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया हैउन्होंने बताया कि वह पहले भी मेदांता से इलाज कराती रही हैं। बता दें कि कोरोना जांच में साधना सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Home / Lucknow / मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में तकलीफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो