scriptदुधमुंही बच्ची को साथ लेकर ड्यूटी करने पर महिला सिपाही सस्पेंड, डीजीपी ने शुरू की जांच | woman police officer suspended for carrying child while on duty | Patrika News
लखनऊ

दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर ड्यूटी करने पर महिला सिपाही सस्पेंड, डीजीपी ने शुरू की जांच

दुधमुंही बच्ची को लेकर ड्यूटी करने पर महिला सिपाही हुई सस्पेंड
– डीजीपी कार्यालय पर लगाई मदद की गुहार
– डीजीपी ने शुरू की जांच

लखनऊJul 09, 2019 / 03:59 pm

Karishma Lalwani

woman cop

दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर ड्यूटी करने पर महिला सिपाही सस्पेंड, डीजीपी ने शुरू की जांच

लखनऊ. साल 2018 में झांसी में तैनात महिला सिपाही अर्चना जयंत को मदर कॉप के सम्मान से नवाजा गया था। यह सम्मान उन्हें अपनी छह महीने की दुधमुंही बेटी को लेकर ड्यूटीकरने पर मिला था। अर्चना जयंत की फोटो वायरल हुई, तो डीजीपी ने उनका सम्मान किया। इसे नारी शक्ति की तरह देखा जाने लगा। यूपी के लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। लेकिन यहां महिला सिपाही पर मां की ममता की मार पड़ी। अपनी दुधमुही बच्ची के साथ ड्यूटी पर आने के चलते महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया। सिपाही ने अब न्याय के लिए डीजीपी कार्यालय का रुख किया है। वहीं डीजीपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीजीपी ने शुरू की मामले की जांच

1090 परिसर में तैनात महिला सिपाही सुचिता सिंह अपनी दुधमुही बच्ची को लेकर ड्यूटी कर रही थीं। सुचिता का आरोप है कि बच्चे को लेकर काम करने पर उसे निलंबित कर दिया गया। वहीं 1090 पर तैनात एक अन्य महिला सिपाही ने भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला सिपाही की शिकायत पर डीजीपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: 920 पुलिसकर्मी रोकेंगे बिजली चोरी, 75 जिलों में होगे एंटी पॉवर थेफ्ट थाना

क्रेच रखने से किया मना

एडीजी, अंजू गुप्ता के मुताबिक महिला सिपाही सुचिता सिंह को काम पर बच्चे को साथ लेकर आने पर निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि ये उनकी पॉलिसी के खिलाफ है। बच्चे को रखने के लिए क्रेच रखे गए थे, लेकिन इसका कोई भी महिला पुलिसकर्मी खर्चा नहीं देना चाहती और न ही बच्चों को रखना चाहती है। इसलिए इसे बंद कर दिया गया।

Home / Lucknow / दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर ड्यूटी करने पर महिला सिपाही सस्पेंड, डीजीपी ने शुरू की जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो