scriptमहिला विधायकों को मिलेंगे सदन में अपनी बात रखने के मिलेंगे अधिक मौके, सतीश महाना की पहल पर शुरू हुई कवायद | Women MLAs will get more time to Raise Issues UP Assembly Monsoon session | Patrika News

महिला विधायकों को मिलेंगे सदन में अपनी बात रखने के मिलेंगे अधिक मौके, सतीश महाना की पहल पर शुरू हुई कवायद

locationलखनऊPublished: Aug 14, 2022 05:43:59 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

यूपी विधानसभा के मॉनसन सत्र में महिला विधायकों को अपनी बात रखने के लिए विशेष समय दिया जाएगा। महिला विधायकों को निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं और शिकायतों को रखने का विशेष अवसर दिया जाएगा।

satish_mahana.jpg

File Photo of Satish Mahana

यूपी विधानसभा के मॉनसन सत्र में महिला विधायकों को अपनी बात रखने के लिए विशेष समय दिया जाएगा। महिला विधायकों को निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं और शिकायतों को रखने का विशेष अवसर दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर इसकी कवायद शुरू हुई है। 18वीं विधानसभा में 403 सदस्यों में से 48 महिला सदस्य हैं। इनमें से पांच महिला विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
सदन में महिला सदस्यों की बढ़ाई जाएगी सक्रियता

आमतौर पर सदन में महिला विधायकों की सक्रियता कम देखी जाती है। ऐसे में सदन में महिला सदस्यों की सक्रियता बढ़ाने और उन्हें अपनी बात रखने का पूरी मौका देने के लिए मॉनसून सत्र में विशेष व्यवस्था की तैयारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रयास रहेगा कि जब महिला विधायक सदन में अपनी बात रखें तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं के साथ मंत्री भी सदन में रहें ताकि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर तुरंत संज्ञान लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराकर इस व्यवस्था को लागू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें – UP Board: 10वीं और 12वीं के सप्लिमेंट्री एग्जाम की डेटशीट जारी, देखें इस बार परीक्षा में क्या रहेगी व्यवस्था

गौरतलब है कि सतीश महाना ने कुछ दिन पूर्व महिला विधायकों के संबंध में कहा था कि यह आम राय होती है कि सदन खत्म होते ही महिला विधायकों का काम खत्म हो जाता है। लेकिन ऐसा नही है। जनता के प्रति हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। इस बात का आप सबको पूरा ख्याल रखना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सदस्यों की जिम्मेदारी अधिक होती है क्योंकि उन्हें कई तरह की भूमिकाएं निभानी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो