3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए योगी सरकार की तीन बड़ी सौगातें

- 15 अप्रैल तक गांव-गांव अभियान चलाकर Kisan Credit Card बनवाएगी सरकार- उत्तर प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना- पराली से किसानों की कमाई के लिए जिलों में Biomass Plant लगाये जा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 8 Mar 2021, 1:56 PM IST

yogi_adityanath.jpg

yogi adityanath

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Sarkar) किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। प्रदेश में जल्द ही आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना (Farmer Integrated Development Plan) शुरू होने वाली है। बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। पराली से कमाई के लिए जिलों में बायोमास प्लांट (Biomass Plant) लगाये जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल तक गांव-गांव में अभियान चलाकर किसानों के क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) बनवाने के निर्देश दिये हैं, ताकि उन्हें जरूरत के समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में अपर मुख्य सचिव कृषि ने प्रदेश के सभी डीएम, सीडीओ और डिप्टी डायरेक्टर कृषि को पत्र जारी कर दिया है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम किसान योजना के साथ ही छोटी जोत वाले किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना
उत्तर प्रदेश में जल्द ही आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना भी जल्द शुरू होने वाली है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। योजना में प्रदेश के हर एग्रो क्लाईमेटिक जोन में अधिक होने वाली फसलों का चिन्हीकरण, कृषि के लिए नई तकनीक और निवेश को बढ़ावा, चयनित उत्पादों का मूल्य संवर्धन, विपणन के लिए बाजार तैयार करने और हर ब्लॉक स्तर पर कृषक उत्पादन संगठनों की स्थापना करने की योजना है।

यह भी पढ़ें : MSP पर गेहूं बेचने के लिए किसान ऐसे करायें पंजीकरण, भूलकर भी न करें ये गलती

पराली से किसानों की आमदनी
पराली की समस्या को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में बायोमास प्लांट लगाने की तैयारी है। वर्तमान में सूबे के तीन जिलों बहराइच, बागपत और फैजाबाद में यह प्लांट लगा दिया गया है और इससे तैयार होने वाले पैलेट्स की सप्लाई भी एनटीपीसी ऊंचाहार (रायबरेली) को की जा रही है। इससे एक तरफ पराली की समस्या का निदान हो रहा है। साथ ही किसानों को आमदनी भी हो रही है।

यह भी पढ़ें : 15 अप्रैल तक सभी किसानों का बनेगा केसीसी, 4% ब्याज पर 3 लाख तक ले सकेंगे लोन

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश