3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kisan Credit Card : 15 अप्रैल तक सभी किसानों का बनेगा केसीसी, 4% ब्याज पर 3 लाख तक ले सकेंगे लोन, जानें- पूरी डिटेल

Kisan Credit Card : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव-गांव अभियान चलाकर किसानों के क्रेडिट कार्ड बनवाने के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 8 Mar 2021, 1:01 PM IST

kisan_credit_card_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Kisan Credit Card. अगर अभी तक आपका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना तो अब बनवा लीजिए। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर किसानों के क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिये हैं। इस संदर्भ में अपर मुख्य सचिव कृषि ने प्रदेश के सभी डीएम, सीडीओ और डिप्टी डायरेक्टर कृषि को पत्र जारी करते हुए कहा है कि कृषि विभाग के कर्मचारी प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Yojana) के सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराते हुए, सभी इच्छुक लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवायें। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत तीन लाख रुपये तक का कर्ज सिर्फ 7 फीसद ब्याज पर आसानी मिलता है। अगर किसान समय पर पैसा लौटा देते हैं, उन्हें तीन फीसदी की छूट मिलती है और उन्हें चार फीसदी ब्याज पर ही पैसा मिलता है।

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम किसान योजना के साथ ही छोटी जोत वाले किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान योजना के जिन लाभार्थियों को कोरोना संकट के चलते किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिए जा सके, गांव-गांव अभियान चलाकर उन सभी इच्छुक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएंगे।

ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और यहां किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें। इस फॉर्म को आपको अपनी भूमि के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरना होगा। यह जानकारी भी देनी होगी कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है। आवेदन भरकर सबमिट करें, जिसके बाद संबंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड आपको मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे ऐसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड, टोल फ्री नंबर और SMS की भी सुविधा

कौन बनवा सकता है किसान क्रेडिट कार्ड
- कोई भी किसान जिसके नाम खतौनी है, वह किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवा सकता है
- आवेदक की उम्र न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होना चाहिए
- किसान की खतौनी किसी बैंक या संस्था के पास बंधक नहीं होनी चाहिए

ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
आईडी प्रूफ के सबसे पहले खतौनी 61(ख) बनवा लें।जरूरी कागजात लेकर सीधे बैंक प्रबंधक से सम्पर्क कर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। या फिर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 10वीं पास युवाओं को बिना गारंटी मिलता है 25 लाख तक लोन, ऐसे करें Apply

केसीसी के लिए जरूरी दस्तावेज
आईडी प्रूफ के लिए : वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/ पासपोर्ट/आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
एड्रेस प्रूफ: वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि।

दिक्कत है तो यहां करें संपर्क
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक, किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन के 15 दिनों के भीतर किसान को कार्ड इश्यू करना होता है। इस बीच अगर आपका क्रेडिट कार्ड नहीं मिला तो बैंक के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं या फिर बैंकिंग लोकपास से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://cms.rbi.org.in/ पर विजिट करें। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109/ 155261 और ग्राहक ईमेल (pmkisan-ict@gov.in) के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में 51 लाख बुजुर्गों को हर महीने मिल रहे हैं 500 रुपए, घर बैठे बनवाएं बनवाएं वृद्धा पेंशन