Shivraj Singh Chouhan Lucknow Speech: भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने कार्यालय से परिवर्तन चौक तक विशाल पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर करारा तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस एक बार फिर देश में अराजकता फैलाकर तख्तापलट के सपने देख रही है। लेकिन जनता की यह उमड़ती भीड़ दृढ़ संकल्पित है कि लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लाखों लोग सड़कों पर उतरे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों का पूरा विश्वास है।