scriptयोगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, भिखारियों को देगी नौकरी | yogi adityanath govt provide job to poor people | Patrika News
लखनऊ

योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, भिखारियों को देगी नौकरी

योगी सरकार ने प्रदेश के भिखारियों को नौकरी देने का ऐलान किया है।

लखनऊJun 24, 2019 / 11:20 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, भिखारियों को देगी नौकरी

लखनऊ. योगी सरकार ने प्रदेश के भिखारियों को नौकरी देने का ऐलान किया है। शहर के हर ट्रैफिक सिग्नल और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों से अब काम लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि जो भिखारी शेल्टर होम लाए जाएंगे, उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। कचरा प्रबंधन का काम करने वाली एजेंसी इकोग्रीन के पास कर्मचारी कम हैं। ऐसे में जो भिखारी मिलेंगे, उन्हें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में लिए जाने वाले यूजर चार्ज की वसूली में लगाया जाएगा। वे जो वसूली करेंगे, उनमें से उन्हें दस से बीस प्रतिशत तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

शेल्टर होम में रहेंगे भिखारी

शहर भर में घूमने वाले भिखारियों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। नगर निगम सभी आठों जोन में भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसे लेकर नगर आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिया है। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि सभी जोनल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है कि वे अपने जोन में ट्रैफिक सिग्नलों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों पर कार्रवाई करें। शासन ने आदेश दिया है तो नगर निगम इस पर काम करेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि भिखारियों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। अभी ये सड़क या फुटपाथ पर सोते हैं। नगर निगम ने तकरोही में एक शेल्टर होम भिखारियों के लिए काम करने वाली संस्था को चलाने के लिए दिया है। यहां भिखारियों को रखा जा रहा है। भारत के मानवाधिकार आयोग की रपट के मुताबिक, हर साल जो हजारों बच्चे चुराये जाते हैं या लाखों बच्चे गायब हो जाते हैं, वे भीख मांगने के अलावा अवैध कारखानो में अवैध बाल मजदूर, घरों या दफ्तरों में नौकर, पॉर्न उद्योग, वेश्यावृत्ति, खाड़ी के देशों में ऊंट दौड़, अंग बेचने वाले माफिया, अवैध रूप से गोद लेने और और जबरन बाल विवाह के जाल में फंस जाते हैं।

Home / Lucknow / योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, भिखारियों को देगी नौकरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो