scriptबेटियों की पढ़ाई की नहीं होगी चिंता, 12वीं तक उन्हें मुफ्त शिक्षा देगी योगी सरकार | Yogi government will give free education till 12th to girls in UP | Patrika News
लखनऊ

बेटियों की पढ़ाई की नहीं होगी चिंता, 12वीं तक उन्हें मुफ्त शिक्षा देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में बेटियों को अब 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने के बाद बेटियों को अब मन नहीं मारना पड़ेगा बल्कि उन्हें 12वीं तक फ्री एजुकेशन दी जाएगी।

लखनऊMar 28, 2021 / 09:43 am

Karishma Lalwani

बेटियों की पढ़ाई की नहीं होगी चिंता, 12वीं तक उन्हें मुफ्त शिक्षा देगी योगी सरकार

बेटियों की पढ़ाई की नहीं होगी चिंता, 12वीं तक उन्हें मुफ्त शिक्षा देगी योगी सरकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बेटियों को अब 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने के बाद बेटियों को अब मन नहीं मारना पड़ेगा बल्कि उन्हें 12वीं तक फ्री एजुकेशन दी जाएगी। दरअसल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) स्कूल शैक्षिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों व नगरीय क्षेत्रों में स्थापित किए हैं। यहां बालिकाओं को कक्षा छह से आठ तक की नि:शुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। कक्षा आठ के बाद लड़कियों को मन मारकर अपने घर जाना पड़ता था क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें पढ़ाने के लिए बाहर नहीं भेज सकते हैं। बेटियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए योगी सरकार ने केजीबीवी में पड़ने वाली छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने का फैसला किया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 746 केजीबीवी हैं। इसके अतिरिक्त उन 134 ब्लॉकों में भी केजीबीवी खोले जाएंगे जहां अभी तक एक भी केजीबीवी नहीं है। इस व्यवस्था से केजीबीवी में पढ़ने वाली लगभग 80 हजार बेटियों को लाभ होगा। बेटियों की निशुल्क शिक्षा प्राप्ति के लिए विद्यालयों को दो मॉडल के आधार पर अपग्रेड किया जाएगा।
महानिदेशक ने मांगा प्रस्ताव

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बने 44 हॉस्टलों को केजीबीवी से जोड़ते हुए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू करवाई जा रही हैं। कुछ विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। जिन स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना है, वहां इस तरह से योजना बनाई गई है कि अगर परिसर में जमीन नहीं है तो उसी ग्राम सभा में तीन एकड़ जमीन की तलाश की जाए। नए केजीबीवी के लिए पांच एकड़ जमीन को खोजने के निर्देश दिए गए हैं। 134 नए ब्लॉकों में तो केजीबीवी खोले ही जाएंगे, साथ ही उन ब्लॉकों में जहां ज्यादा संख्या में बालिकाएं प्रवेश के लिए आती हैं वहां भी नए केजीबीवी खोले जा सकते हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस संबंध में सभी बीएसए से प्रस्ताव मांगे हैं। बचे हुए सभी केजीबीवी को उच्चीकृत करने और नए ब्लॉकों में केजीबीवी स्थापित करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक भेजा जाएगा।
दो मॉडल पर होगा काम

– जहां तीन किमी के अंदर माध्यमिक शिक्षा के कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल हैं वहां केजीबीवी परिसर में ही हॉस्टल तैयार किया गया है। लड़कियां यहां नि:शुल्क रह कर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
– जहां आसपास माध्यमिक स्कूल नहीं है वहां केजीबीवी परिसर में ही एकेडमिक ब्लॉक व हॉस्टल तैयार किया गया है। 350 स्कूलों में नए सत्र से प्रवेश लिए जाएंगे। सभी केजीबीवी को उच्चीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेज रहे हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8088qu

Home / Lucknow / बेटियों की पढ़ाई की नहीं होगी चिंता, 12वीं तक उन्हें मुफ्त शिक्षा देगी योगी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो