scriptकोरोनाः घर-घर जरूरी सामान पहुंचाने के लिए zomato और swiggy की ली जाएगी मदद | zomato swiggy to help during coronvirus | Patrika News
लखनऊ

कोरोनाः घर-घर जरूरी सामान पहुंचाने के लिए zomato और swiggy की ली जाएगी मदद

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत खाने पीने की चीजों के लेकर हो रही है।

लखनऊMar 25, 2020 / 04:48 pm

Abhishek Gupta

Corona Virus

Corona Virus

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत खाने पीने की चीजों के लेकर हो रही है। आम इंसान घर से बाहर नहीं निकल पा रहा। कुछ मिनटों के लिए कुछ ही दुकानें खुलती है, जिसमें सभी को खाद्य सामग्री उपलब्ध भी नहीं हो पा रही है। योगी सरकार ने डोर टू डूर स्टेप की व्यवस्था का ऐलान तो किया है, लेकिन जनता को इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं है, जिससे वह इसका लाभ नहीं उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बढ़ रहे मदद के हाथ, कोरोना वायरस से बचाव को इन मंत्री, सांसद, विधायक ने दिए 75 लाख रुपए

व्यवस्था के अनुसार आप घर बैठे दूध, सब्जी व फल मंगा सकते हैं। इसमें ऑनलाइन फूड वेबसाइट जैसे स्विगी (Swiggy), जोमैटो (Zomato) आदि का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। जो आमजन को घर तक रेस्टोरेंट के खाने की जगह फल, सब्जी और दूध पहुंचाएंगे। सरकार ने ऐसे 6200 डिलेवरी ब्‍वॉय की व्यवस्था की है। इसके लिए आपको ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा। हालांकि जोमैटो या स्विगी की ऐप खोलने पर अभी किसी भी प्रकार के आर्डर नहीं लिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने इसके लिए 10 हजार गाड़ियों का भी इंतजाम किया है।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-
लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने निर्देश दिए हैं कि खाद्य सामग्री व दवाईयों की दुकानों में भीड़ न लगे। इसी के साथ ही फल, सब्जी, किराना, फार्मा, मेडिकल, डेलीवरी करने वली की सर्विस सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी।

Home / Lucknow / कोरोनाः घर-घर जरूरी सामान पहुंचाने के लिए zomato और swiggy की ली जाएगी मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो