scriptइंसानों के बाद अब जानवरों को भी कोरोना, चिडियाघरों में हाई अलर्ट | zoos across the country put on high alert due to covid-19 spread | Patrika News
लखनऊ

इंसानों के बाद अब जानवरों को भी कोरोना, चिडियाघरों में हाई अलर्ट

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने जीव जंतुओं की 24 घंटे निगरानी करने और जू के सभी जानवरों के असमान्य व्यवहार और लक्षणों पर ध्यान देने को कहा है

लखनऊApr 08, 2020 / 02:03 pm

Karishma Lalwani

इंसानों के बाद अब जानवरों को भी कोरोना, चिडिय़ाघरों में हाई अलर्ट, अलग से बनाया गया क्वारंटाइन वार्ड

इंसानों के बाद अब जानवरों को भी कोरोना, चिडिय़ाघरों में हाई अलर्ट, अलग से बनाया गया क्वारंटाइन वार्ड

लखनऊ. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) की चपेट में अब सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी आने लगे हैं। न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर में एक टाइगर में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद अब बाकी देशों की भी चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए देशभर के चिड़ियाघरों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकारण ने देशभर के चिड़ियाघर को निर्देश जारी किये हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने जीव जंतुओं की 24 घंटे निगरानी करने और जू के सभी जानवरों के असमान्य व्यवहार और लक्षणों पर ध्यान देने को कहा है। आदेश के बाद राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य चिड़ियाघरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अलग से क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है।
इंसानों के बाद अब जानवरों को भी कोरोना, चिडिय़ाघरों में हाई अलर्ट, अलग से बनाया गया क्वारंटाइन वार्ड
जानवरों का होगा कोविड-19 टेस्ट

चिड़ियाघर प्राधिकारण ने कहा है कि जानवरों का भी कोविड-19 टेस्ट होगा। जानवरों में जो भी संदिग्ध लगेगा, उसका सैंपल कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए एनिमल हेल्थ इंस्टिट्यूट्स को भेजा जाएगा। इसके साथ ही प्राधिकारण ने निर्देश दिए हैं कि हाउस कीपिंग स्टाफ और जू के जानवरों के पास जाने वाले लोग पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट किट का इस्तेमाल करें। जीव जंतुओं को भोजन देते समय दूरी बनाए रखें।
बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

इस आदेश के बाद राजधानी लखनऊ के चिड़ियाघर भी हाई अलर्ट पर हैं। वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में लॉकडाउन के दौरान बाहरी व्यक्तियों के प्रेवश पर रोक लगा दी गई है। उद्यान के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि चिड़ियाघर में सैकड़ों विलुप्त वन्यजीव हैं। बाड़े में प्रवेश करने से पहले कीपर और डॉक्टर न सिर्फ मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें बल्कि वन्यजीवों में कोरोना से जुड़ा किसी भी तरह का कोई लक्षण दिखने पर वन्यजीवों को उनके के लिये बनाये गये क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जानवरों को बचाने के लिए पूरे चिड़ियाघर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उन्हें दिए जाने वाले डिसइन्फेक्शन कराया जा रहा है और सभी जीव जंतुओ की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जा रही है।

Home / Lucknow / इंसानों के बाद अब जानवरों को भी कोरोना, चिडियाघरों में हाई अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो